---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Ranbir Kapoor राम तो साउथ सुपरस्टार Yash बनेंगे रावण, एक्टर ने पहली बार किया कंफर्म

Yash confirms he is playing Ravana in Nitesh Tiwari’s Ramayana: साउथ सुपरस्टार यश ने पहली बार कन्फर्म कर दिया है कि वही नितेश तिवारी की रामायण में राम का किरदार निभाने जा रहे हैं।

Yash confirms he is playing Ravana in Nitesh Tiwari’s Ramayana: फिल्म ‘केजीएफ’ के सुपरस्टार यश को लेकर पिछले काफी दिनों से चर्चाएं हो रही हैं कि वो नितेश तिवारी की रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले हैं। अब एक्टर ने पहली बार कन्फर्म कर दिया है कि वही नितेश तिवारी की रामायण में रावण का किरदार निभाने जा रहे हैं।

सुपरस्टार यश ने किया कन्फर्म

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश ने हाल ही में इस बात पर मुहर लगा दी है कि वो नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाएंगे। ये जानकारी उन्होंने ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ के साथ एक इंटरव्यू में बताया। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने रोल के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साईं पल्लवी माता सीता के रूप में नजर आएंगी, वहीं यश रावण का कैरेक्टर प्ले करेंगे।

---विज्ञापन---

रावण का किरदार क्यों चुना?

यश ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा कि रावण का किरदार निभाना उनके लिए बहुत रोमांचक है। उन्होंने ये साफ किया कि अगर उन्हें रामायण में किसी दूसरे किरदार को निभाने के लिए कहा जाता, तो वो शायद ही सहमत होते। उन्होंने बताया, ‘मेरे लिए रावण सबसे दिलचस्प किरदार है। इस किरदार में अलग-अलग रंग और आयाम हैं, जिन्हें पेश करने का मौका मिलेगा। मैं इस किरदार को अलग तरीके से दिखाने की उम्मीद करता हूं।’

---विज्ञापन---

फिल्म को लेकर क्या बोले यश?

नमित मल्होत्रा के साथ बातचीत के दौरान यश ने इस प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत की। यश ने कहा, ‘अगर किरदार को सही तरीके से पेश नहीं किया गया, तो फिल्म सफल नहीं हो सकेगी। इस तरह की फिल्म के लिए प्रतिभाशाली कलाकारों का एक साथ आना जरूरी है।’

उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने फिल्म को को प्रोड्यूस करने का भी फैसला लिया है। इस पर बात करते हुए यश ने कहा कि ‘एक बड़े बजट की फिल्म बनाने के लिए आपको एक ठोस टीम की जरूरत होती है और इस प्रोजेक्ट में हम सबको अपने खुद के स्टारडम से ऊपर उठकर काम करना होगा।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Sohail Khan से तलाक के बाद किसे डेट कर रही हैं Seema Sajdeh? कौन हैं Vikram Ahuja?

First published on: Oct 22, 2024 09:05 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola