Netflix Comedy-Thriller Movie: बॉलीवुड की कई मूवीज ऐसी हैं जिन्होंने डायरेक्ट ओटीटी पर ही दस्तक दी हैं। सीधे ओटीटी पर रिलीज होने के बाद भी इन मूवीज ने खूब तहलका मचाया है। आज हम ऐसी ही एक फिल्म की बात करने जा रहे हैं जिसने नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इस मूवी की कहानी में आपको कॉमेडी के साथ-साथ थ्रिलर भी देखने को मिलेगा। वहीं हर मिनट पर आपको इस मूवी में नया सरप्राइज मिलेगा। जी हां हम बात कर रहे हैं यामी गौतम की ‘धूम-धाम’ मूवी की। चलिए इस मूवी के बारे में डिटेल में जानते हैं।
यह भी पढ़ें: 1 घंटे 34 मिनट की हॉरर फिल्म की कहानी दहला देगी दिल, ‘मुंज्या’ से भी ज्यादा डरावनी; Netflix पर मौजूद
सिंपल कहानी में मेजर ट्विस्ट
‘धूम-धाम’ में यामी के साथ-साथ प्रतीक गांधी भी लीड रोल में नजर आए हैं। मूवी की कहानी शुरुआत में काफी सिंपल होती है। जहां कोयल चड्ढा और वीर पोद्दार की कहानी शुरू होती है। दोनों की फैमिली कोयल और वीर की अरेंज मैरिज के सिलसिले में मिलते हैं। वहीं इसके बाद कोयल और वीर की लवस्टोरी शुरू होती है और दोनों की शादी हो जाती है। अब कहानी में असली ट्विस्ट कोयल और वीर की शादी के बाद आता है।
कैसा है मूवी का क्लाइमेक्स?
शादी की फर्स्ट नाइट के दिन दोनों के पीछे खतरनाक गुंडे पड़ जाते हैं। इस बीच वीर को पता चलता है कि कोयल जितनी भोली-भाली शादी से पहले लगती थीं उतनी असल जिंदगी में नहीं हैं। इसके बाद पूरी मूवी की कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है कि कोयल और वीर के पीछे लगे ये बदमाश कौन हैं और क्यों कोयल और वीर का पीछा करते हैं। इसी बीच मूवी की कहानी में खूब ट्विस्ट्स और टर्न्स भी देखने को मिलते हैं जो आपको हंसाने के साथ-साथ आपके रोंगटे भी खड़े कर देंगे। मूवी का क्लाइमेक्स हैप्पी होता है या सैड ये जानने के लिए आपको यामी और प्रतीक की ये मूवी नेटफ्लिक्स पर देखनी होगी।
मूवी में कौन-कौन?
मूवी की कास्ट की बात करें तो इस मूवी में यामी और प्रतीक ने लीड रोल निभाया है। वहीं इन दोनों के साथ-साथ इस फिल्म में एजाज खान, नीलू कोहली, मुकुल चड्ढा, आनंद विकास पोटदुखे, पवित्रा सरकार और साहिल गंगुर्दे जैसे एक्टर्स मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। इसे ऋषभ सेठ ने डायरेक्ट किया है। इसके साथ ही अर्श वोरा और आदित्य धर ने इसकी कहानी को लिखा है।
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 16 मिनट की लव स्टोरी, जो Saiyaara को भी कर देगी फीका; Netflix पर है मौजूद
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
8 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
11 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
12 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
14 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
15 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
16 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines