2 घंटे 16 मिनट की लव स्टोरी, जो Saiyaara को भी कर देगी फीका; Netflix पर है मौजूद

नेटफ्लिक्स पर एक मूवी ऐसी है जिसके सामने अहान पांडे और अनीत पड्डा की ‘सैयारा’ भी फीकी पड़ जाएगी। इस मूवी में आपको लव स्टोरी के साथ-साथ एक ऐसा क्लाइमैक्स देखने को मिलेगा जो आपको भावुक करने पर मजबूर कर देगा। चलिए इस मूवी के बारे में कुछ खास बातें जानते हैं।

netflix malaal

Photo Credit- Instagram

अहान पांडे और अनीत पड्डा की रोमांटिक मूवी ‘सैयारा’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। इस मूवी ने कमाई के मामले में बड़ी-बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी। वहीं आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी लव स्टोरी के सामने मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी ‘सैयारा’ भी फीकी पड़ जाएगी। 2 घंटे 16 मिनट की ये मूवी 2019 में रिलीज हुई थी वहीं इस मूवी का नाम ‘मलाल’ है। इस मूवी की लवस्टोरी अहान पांडे की सैयारा को कड़ी टक्कर देती है। चलिए इस मूवी के बारे में कुछ अहम बातें भी जानते हैं।

मूवी में दिखेगी गजब की केमिस्ट्री

मंगेश हदावले के डायरेक्शन में बनी ‘मलाल’ मूवी में शर्मिन सेहगल और मीजान जाफरी लीड रोल में हैं। मूवी में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद भी किया गया था। वहीं अगर आप भी इस मूवी को देखेंगे तो आप भी इसके फैन हो जाएंगे। अनीत पड्डा और अहान पांडे की मूवी से भी ज्यादा इमोशनल इस मूवी की कहानी है। इसमें शिवा मोरे नाम के लड़के की लव स्टोरी को दिखाया गया है।

क्या है कहानी?

मूवी में शिवा का किरदार निभाने वाले जीशान जाफरी को आस्था नाम की एक लड़की से प्यार हो जाता है। आस्था का किरदार शर्मिन ने बखूबी निभाया है। मूवी में शिवा मुंबई के एक चॉल में रहता है और आस्था के पिता को बिजनेस में लॉस हो जाता है तो आस्था की फैमिली भी चॉल में रहने पर मजबूर होते हैं। वहीं शिवा और आस्था आपस में मिलते हैं और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल जाती है। इसके बाद पूरी मूवी की कहानी उन्हीं के इर्द-गिर्द घूमती है।

क्लाइमैक्स देख हो जाएंगे इमोशनल

मूवी का क्लाइमैक्स देख आपकी आंखों से भी आंसू छलक पड़ेंगे। इसमें दिखाया है कि कैसे एक एक्सीडेंट में आस्था की जान चली जाती है और शिवा सदमे में चला जाता है। इसके कुछ दिन बाद शिवा को आस्था की एक डायरी मिलती है जिसमें उनकी लव स्टोरी के बारे में लिखा होता है। इसके बाद शिवा अपनी जिंदगी को बदल देता है और वो एक सफल बिजनेसमैन बन जाता है। मूवी में उनकी लव स्टोरी में और भी कई मोड़ आते हैं उसके लिए आपको इस मूवी को नेटफ्लिक्स पर देखना पड़ेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ