Yami Gautam Aditya Dhar: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और डायरेक्टर आदित्य धर इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं. खबरें थीं कि दोनों सितारे हिमाचल प्रदेश में शिफ्ट होने जा रहे हैं. दावा किया गया था कि यामी और आदित्य धर अपने बेटे वेदाविद धर के साथ मुंबई छोड़ रहे हैं और हमेशा के लिए ही हिमाचल प्रदेश में बसने का प्लान बना रहे हैं. जब से ये खबरें सामने आई तभी से सोशल मीडिया पर भी यामी गौतम और आदित्य धर की ये खबर तेजी से वायरल हो गई. वहीं अब डायरेक्टर की टीम ने इन खबरों को झूठा बताया है और क्लीयर कर दिया है कि यामी गौतम और आदित्य धर मुंबई में ही रहेंगे. चलिए जानते हैं टीम ने और क्या कुछ कहा है.
टीम ने किया क्लियर
इंडियन एक्सप्रेस से आदित्य धर की टीम ने बात करते हुए बताया है कि ये खबर कौन भेज रहा है. ऐसा कुछ नहीं है. यामी गौतम और आदित्य धर के हिमाचल प्रदेश में बसने वाली खबरें फर्जी हैं. अब इससे ये तो तय हो गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं खबरें झूठी हैं. यामी गौतम और आदित्य धर मुंबई में ही रहने वाले हैं. अब सोशल मीडिया पर भी यामी गौतम और आदित्य धर के फैंस भी खुशी को जाहिर कर रहे हैं.
हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं यामी गौतम
बता दें यामी गौतम हिमाचल प्रदेश की ही रहने वाली हैं. एक्ट्रेस की पूरी फैमिली हिमाचल में ही रहती हैं. वहीं एक्ट्रेस वेकेशन मनाने अक्सर अपने पति और अपने बच्चे के साथ हिमाचल प्रदेश जाती रहती हैं. यामी ने मंडी में 100 साल पुराना एक हेरिटेज घर खरीदा था जो 25 एकड़ की जमीन पर बना है. वहीं इस घर में ही यामी गौतम की फैमिली भी रहती है. इसके साथ ही साल 2021 में डायरेक्टर आदित्य धर के साथ इसी घर में यामी गौतम ने एक निजी समारोह के दौरान शादी रचाई थी. दोनों की शादी की तस्वीरों पर फैंस ने खूब प्यार भी लुटाया था.
यह भी पढ़ें: Jailer 2 Trailer: ‘जेलर 2’ के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म
यामी गौतम इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘नई-नवेली’ के प्रमोशन में बिजी हैं. इस फिल्म के ट्रेलर में यामी गौतम ने अपने अंदाज से ऑडियंस का दिल जीत लिया है. वहीं इस फिल्म में यामी गौतम एक्शन सीन्स भी करती नजर आ रही हैं. यामी गौतम स्टारर ये फिल्म सिनेमाघरों में 16 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है. वहीं आदित्य धर ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को डायरेक्ट करने के बाद बॉलीवुड के टॉप डायरेक्टर की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. डायरेक्टर की दोनों फिल्मों ने ताबड़तोड़ कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी थी.
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines