'कपिल के शो से खराब कोई शो नहीं', Kapil Sharma Show पर राइटर का विवादित बयान

Amit Aaryan on Kapil Sharma Show: कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो को लेकर हाल ही में लेखक अमित आर्यन ने कुछ ऐसा कमेंट कर दिया जिससे विवाद खड़ा हो गया है।

Amit Aryan on Kapil Sharma Show

Amit Aryan on Kapil Sharma Show

Amit Aryan on Kapil Sharma Show: कॉमेडियन कपिल शर्मा के कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ को लेकर हाल ही में राइटर अमित आर्यन ने ऐसा कमेंट कर दिया है जिससे विवाद छिड़ गया था। उन्होंने शो को फूहड़ और असंवेदनशील बताते हुए कहा है कि कपिल अपनी स्टार कास्ट के बिना कुछ नहीं हैं। अमित ने साफ किया कि शो की कॉमेडी स्तरहीन है और इसमें महिलाओं का सम्मान नहीं किया जाता। क्या कुछ कहा है अमित ने, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

अमित आर्यन ने बताया फूहड़ कॉमेडी शो

अमित आर्यन ने डिजीटल कमेंट्री से बात करते हुए कहा कि ‘ये शो अब तक का सबसे फूहड़ कॉमेडी शो है। बाहर से देखने पर ये सामान्य बातचीत लगती है, लेकिन मेरे अनुभव के आधार पर मैं ये कह सकता हूं कि ये शो महिलाओं का अपमान करता है। इतना ही नहीं उन्होंने कृष्णा अभिषेक के किरदार को भी निशाने पर लिया। अमित ने आरोप लगाते हुए कहा कि वो हमेशा निचले स्तर की बात करते हैं, जो शो की क्वालिटी को कम कर देता है।

विज्ञापन

कपिल शर्मा के बारे में अमित ने कहा कि वो शो को अपने दम पर नहीं चला सकते। उन्होंने कहा कि ‘कपिल शर्मा को अपने सभी सह कलाकारों का धन्यवाद करना चाहिए, क्योंकि शो की सफलता उनकी टीम की मेहनत का नतीजा है। अगर आप ध्यान से देखेंगे तो देखेंगे कि ये शो सिर्फ कपिल शर्मा का ही नहीं, बल्कि पूरी टीम का है।’

विज्ञापन

ओटीटी पर भी नहीं कर पाया कमाल

FIR के राइटर अमित आर्यन ने आगे कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने के बावजूद शो कुछ खास नहीं कर पाया। उन्होंने कहा कि ‘इस शो की पूरी कास्ट फूहड़ कॉमेडी पेश कर रही है। आज की पीढ़ी अच्छी कॉमेडी को नहीं समझ पा रही है। शो में मोटापे और दुबलेपन का मजाक उड़ाया जाता है, जो कि बेहद असंवेदनशील है।’

अमित के कमेंट से शुरू हुआ विवाद

इस टिप्पणी ने न सिर्फ कपिल शर्मा के फैंस को बल्कि शो की पूरी टीम को चौंका दिया है। इससे पहले भी कपिल शर्मा के शो को लेकर विवाद उठते रहे हैं, लेकिन अमित आर्यन की ये टिप्पणी शायद सबसे तीखी है। आपको बता दें कपिल शर्मा का ये शो कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। अब देखना ये होगा कि अमित आर्यन के इस कमेंट के बाद कपिल शर्मा की ओर से कुछ रिएक्शन देखने को मिलता है या फिर नहीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ