Rhea Chakraborty को दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, 500 करोड़ के घोटाले में फंसी एक्ट्रेस

Rhea Chakraborty in HIBOX Scam: एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को दिल्ली पुलिस की ओर से नोटिस भेजा गया है। आखिर किस मामले में फंसी हैं अभिनेत्री, देखिए रिपोर्ट।

Rhea Chakraborty in HIBOX Scam

Rhea Chakraborty in HIBOX Scam

विज्ञापन

Rhea Chakraborty in HIBOX Scam: हाइबॉक्स ऐप से जुड़े 500 करोड़ के घोटाले के मामले में दिल्ली पुलिस ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया है। रिया पर आरोप है कि उन्होंने विज्ञापनों के जरिए लोगों को इस ऐप में निवेश करने के लिए कहा जो कि एक फ्रॉड ऐप है। आखिर क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस 

दरअसल दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले के सिलसिले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को नोटिस भेजा है। रिया पर आरोप है कि उन्होंने विज्ञापनों के जरिए लोगों को इस ऐप में निवेश के लिए कहा। इस मामले में 500 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने पहले ही इस धोखाधड़ी के मुख्य साजिशकर्ता सिवाराम को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने नवंबर 2016 में सवरुल्ला एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी की स्थापना की थी। इसके बाद फरवरी 2024 में हाइबॉक्स ऐप लॉन्च किया गया। इस ऐप के माध्यम से लगभग 30 हजार लोगों के साथ ठगी की गई है। इस घोटाले में कई बड़ी हस्तियों और हाई-प्रोफाइल यूट्यूबर्स का भी नाम सामने आ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)

हाइबॉक्स ऐप क्या है?

हाइबॉक्स ऐप को एक निवेश योजना तौर पर पेश किया गया है। इस ऐप में साइन अप करके यूजर्स अपने पैसे निवेश करते हैं। ऐप दावा करता है कि ये एक से पांच फीसदी तक ब्याज देता है। इसके अलावा ये एक महीने में 30-90 फीसदी तक रिटर्न का आश्वासन भी देता है। शुरुआत में इस ऐप ने रिटर्न दिए, लेकिन जुलाई 2024 में तकनीकी समस्याओं और कानूनी वैधता का हवाला देते हुए भुगतान रोक दिया गया। इसके बाद कई यूजर्स ने इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन

भारती सिंह को भेजा गया था नोटिस

आपको बता दें इस मामले में सिर्फ रिया ही नहीं बल्कि कॉमेडियन भारती सिंह, यूट्यूबर एल्विश यादव, लक्ष्य चौधरी, अभिषेक मल्हान जैसे बड़े स्टार्स का नाम भी सामने आया है। इस घोटाले से जुड़े लोगों को पुलिस नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुला रही है। इसी कड़ी में रिया चक्रवर्ती को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें: साउथ सुपरस्टार Nagarjuna के खिलाफ FIR दर्ज, इस मामले में बुरे फंसे एक्टर!

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ