Longest Running tv Show: टीवी इंडस्ट्री में वह दिन बीत चुके हैं जब एक डेली सोप शो के लिए 1000 एपिसोड पूरा करना एक बड़ी उपलब्धि होती थी।
भारत में लंबे समय तक चलने वाले टीवी शोज का समय बीत चुका है। इंडियन टीवी इंडस्ट्री ने डेली सोप और सीजन बेस्ड शोज का मिक्स फॉर्मैट अपना लिया है।
यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut और जावेद अख्तर के बीच विवाद और गहराया, ‘पंगा गर्ल’ ने कोर्ट से रख दी बड़ी डिमांड
Longest Running tv Show (56 सालों से चल रहा है शो)
करीब दो दशक पहले टीवी शोज आम तौर पर 1000 एपिसोड के मील का पत्थर हासिल कर लेते थे। हालांकि आज ज्यादातर शोज कुछ सौ एपिसोड पूरा करने के बाद ही बंद हो जाते हैं। हालांकि इस ट्रेंड के बावजूद एक ऐसा टीवी शो है जो अभी भी लगातार चल रहा है। यह करीब 56 सालों से बिना रुकावट चल रहा है। यह दुनिया का सबसे लंबा चलने वाला लाइव एक्शन टीवी प्रोग्राम है।
यह है दुनिया का सबसे लंबा चलने वाला शो
एपिसोड्स की गिनती के आधार पर अगर पूरी दुनिया के टीवी शोज पर नजर डालें तो जर्मन एनीमेटेड सीरीज सैंडमानचेन आज तक का सबसे लंबा चलने वाला टीवी शो हैं। इस टीवी शो ने 22,000 एपिसोड्स पूरे किए हैं। यह साल 1959 से लगातार ऑन एयर हो रहा है।
दुनिया का सबसे लंबा चलने वाला लाइव एक्शन शो
हालांकि लाइव एक्शन टीवी शो की बात करें तो यह खिताब एक भारतीय टीवी शो के नाम है। रोचक बात ये है कि यह एक नॉन-फिक्शन शो है। इस टीवी शो का नाम है कृषि दर्शन। यह कृषि क्षेत्र से जुड़ी जानकारी देने वाला शो हैं। यह टीवी शो साल 1967 से दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहा हैं। अपने 56 सालों के सफर में इसने 16,700 एपिसोड्स पूरे किए हैं। इस तरह यह दुनिया का सबसे लंबा चलने वाला लाइव एक्शन टीवी शो हैं। यह लॉनगेस्ट रनिंग टीवी शोज की लिस्ट में अमेरिकन टीवी शोज गाइडिंग लाइट (15,762 एपिसोड्स) और जनरल हॉस्पिटल (15,081 एपिसोड्स) से आगे हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
6 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
8 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
9 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
10 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines