रजनीकांत की Coolie ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में War 2 को पछाड़ा, इन 5 फिल्मों को भी चटाई धूल

Coolie Vs War 2 World Wide Collection: रजनीकांत की ‘कुली’ ने कमाई के मामले में ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ को पीछे छोड़ दिया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़ों के अनुसार ‘वॉर 2’ अभी काफी पीछे है। चलिए आपको भी बताते हैं ‘कुली’ ने और किन-किन फिल्मों को पीछे छोड़ा है?

coolie (4)

Coolie Vs War 2 World Wide Collection: रजनीकांत और ऋतिक रोशन की मूवीज सिनेमाघरों में छाई हुई है। दोनों मूवीज ने धमाकेदार कमाई कर बड़ी-बड़ी मूवीज को भी पीछे छोड़ दिया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो रजनीकांत की इस मूवी ने महज चार दिनों में 5 फिल्मों को तो धूल चटाई ही, इसके साथ ही ऋतिक रोशन की वॉर 2 को भी पछाड़ दिया। सोशल मीडिया पर फैंस के बीच रजनीकांत की एक्शन मूवी का अलग क्रेज देखने को मिल रहा है। चलिए आपको भी बताते हैं आखिर दोनों मूवीज ने अब तक कितना वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है?

कितना वर्ल्डवाइड कलेक्शन?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार कुली ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 320 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है। इन आंकड़ों के हिसाब से इस मूवी ने ऋतिक रोशन की एक्शन मूवी ‘वॉर 2’ को भी पछाड़ दिया है। 14 अगस्त पर रिलीज हुई इन दोनों मूवीज की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। हालांकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन में ऋतिक रोशन की मूवी पीछे है। इस मूवी ने अब तक 215 करोड़ का कलेक्शन किया है।

‘कुली’ ने इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

वहीं रजनीकांत की ‘कुली’ ने तो कमाई के मामले में इस साल रिलीज हुई 5 बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। इनमें सलमान खान की ‘सिकंदर’, अहान पांडे की ‘सैयारा’, अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’, रितेश देशमुख की ‘रेड 2’ और सनी देओल की ‘जाट’ शामिल हैं। इन मूवीज ने ‘कुली’ के मुकाबले कम कमाई की है। भले ही ये मूवीज इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हों लेकिन ‘कुली’ के सामने ये फिल्में झुक गई हैं।

‘कुली’ की कास्ट छाई

बता दें ‘कुली’ में लंबे समय के बाद आपको पर्दे पर श्रुति हासन भी देखने को मिलेंगी। श्रुति ने मूवी में रजनीकांत के साथ लीड रोल निभाया है। वहीं इनके साथ ही आमिर खान के कैमियो ने भी ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया। सोशल मीडिया पर आमिर के लुक की खूब तारीफ की जा रही है। वहीं ‘वॉर 2’ की बात करें तो इसमें ऋतिक रोशन के साथ-साथ कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर लीड रोल में नजर आ रहे हैं। जूनियर एनटीआर मूवी में विलेन के रोल में नजर आए हैं, वहीं कियारा पहली बार पर्दे पर एक्शन करती नजर आ रही हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ