War 2 ने इन 5 फिल्मों का तोड़ा रिकार्ड, 140 करोड़ कमाकर भी Coolie से रही पीछे

War 2 Box Office Collection Day 3: ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ सिनेमाघरों में छाई हुई है। इस मूवी ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर इस साल रिलीज हुई बड़ी-बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। हालांकि ये मूवी अभी तक रजनीकांत की ‘कुली’ से कमाई के मामले में पीछे है।

war 2

Photo Credit- Instagram

War 2 Box Office Collection Day 3: ऋतिक रोशन की एक्शन मूवी ‘वॉर 2’ सिनेमाघरों में छाई हुई है। इस मूवी ने इस साल की बड़ी-बड़ी मूवीज को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। हालांकि ऋतिक रोशन की ये मूवी रजनीकांत की ‘कुली’ को पीछे नहीं छोड़ पाई है। भले ही मूवी ने 140 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया हो, लेकिन अभी भी ये ‘कुली’ से पीछे चल रही है। चलिए आपको भी बताते हैं इस मूवी ने किन 5 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है?

इन मूवीज को छोड़ा पीछे

ऋतिक रोशन की इस मूवी की कमाई में तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली। मूवी का अब तक का कलेक्शन 142.35 करोड़ है। इन आंकड़ों के हिसाब से इस मूवी ने बड़ी-बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। जिनमें सलमान खान की ‘सिकंदर’, सनी देओल की ‘जाट’, अहान पांडे की ‘सैयारा’, अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ और अजय देवगन की ‘रेड 2’ शामिल है।

किस मूवी ने कितने छापे थे नोट?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘सिकंदर’ ने तीन दिनों में 74.5 करोड़ की कमाई की थी। वहीं ‘जाट’ ने 19.25, ‘सैयारा’ ने 83.25 करोड़, ‘हाउसफुल 5’ ने 87.5 करोड़ और ‘रेड 2’ ने 49.25 करोड़ की कमाई की थी। वहीं दूसरी ओर ऋतिक रोशन की मूवी के साथ रिलीज हुई रजनीकांत की ‘कुली’ अभी भी ‘वॉर 2’ से आगे है। ‘कुली’ ने तीन दिनों में 158.25 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है। इसके साथ ही ऋतिक की मूवी से रजनीकांत की मूवी को ज्यादा तारीफें मिल रही हैं।

मूवी में छाए ऋतिक और जूनियर एनटीआर

14 अगस्त को रिलीज हुई इन दोनों मूवीज में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। इसके साथ ही इन दो मूवीज को इस साल की बड़ी फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल कर दिया गया है। वहीं ‘वॉर 2’ में पहली बार ऋतिक रोशन के साथ कियारा आडवाणी की जोड़ी देखने को मिली है। इसके साथ ही मूवी में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने विलेन का रोल निभाया है। जिसे फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। ऋतिक ने अपने लुक्स और एक्टिंग से जूनियर एनटीआर को भी पीछे छोड़ दिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ