Trisha Krishnan Mansoor Ali Khan Row: हाल में तमिल एक्टर मंसूर अली खान (Mansoor Ali Khan) ने साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) को लेकर एक विवादित बयान दिया है, जिनसे सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। दरअसल, तृषा और मंसूर अली साउथ सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म ‘लियो’ (Leo) में साथ नजर आए थे। हालांकि, दोनों का साथ में एक भी सीन नहीं था। फिल्म में मंसूर का छोटा सा किरदार था, जिसके बाद उन्होंने हाल में अपने एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस तृषा को लेकर एक विवादित बयान दिया।
इसके बाद उनको सोशल मीडिया पर आलोचकों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच अब महिला आयोग ने इस विवाद (Trisha Krishnan Mansoor Ali Khan Row) में एंट्री मारते हुए एक्टर के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की है। हाल में राष्ट्रीय महिला आयोग एक्टर के विवादित बयान को लेकर खासी नाराज नजर आ रही है। अपनी ओर से महिला आयोग ने इस मामले में डीजीपी को आईपीसी की धारा 509 बी और बाकी प्रासंगिक धाराओं के तहत कार्रवाई का निर्देश दिया।
मंसूर अली के विवादित बयान पर NCW का एक्शन
साथ ही NCW का कहना है, ‘इस तरह के बयान की निंदा होनी चाहिए’। राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से एक ट्वीट किया गया है, जिसमें एक्टर के खिलाफ एक्शन की मांग की गई है। साथ ही एक्टर के बयान की निंदा की है। NCW के इस ट्वीट पर बाकी यूजर्स भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। मंसूर अली ने एक्ट्रेस के लिए विवादित बयान देते हुए कहा था, ‘जब मुझे पता चला कि मैं तृषा के साथ काम कर रहा हूं, तो मुझे लगा कि इसमें एक बेडरूम सीन होगा। मुझे लगा था कि मैं तृषा को उठाऊंगा और उसे बेडरूम में लेकर जाऊंगा। ऐसा मैंने दूसरी फिल्मों के दौरान कई एक्ट्रेस के साथ किया है, लेकिन शूटिंग के दौरान मुझे तृषा को देखने भी नहीं दिया’।
मंसूर अली के बयान पर नाराज हुईं तृषा
वहीं, खुद को लेकर इस तरह का बयान देने पर तृषा ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए एक ट्वीट किया, जिसमें एक्ट्रेस लिखती है, ‘एक हालिया वीडियो मेरे संज्ञान में आया है जिसमें मंसूर अली खान ने मेरे बारे में अभद्र और घृणित तरीके से बात की है। मैं इसकी कड़ी निंदा करती हूं और इसे लैंगिक भेदभाव पूर्ण, अपमानजनक, स्त्री द्वेषपूर्ण, घृणित और खराब मानती हूं। वो इस तरह की इच्छा रखते होंगे, लेकिन मैं इसक बात की आभारी हूं कि मैंने कभी भी उनके जैसे किसी इंसान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर नहीं किया और मेरे बाकी फिल्मी करियर में भी ऐसा कभी न ही हो’।