Vandana Saini
मेरा नाम वंदना सैनी है। मैं पिछले सात साल से मीडिया से जुड़ी हुई हूं और India News, Patrika जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुकी हूं। अब मैं News24 के साथ काम कर रही हूं।
Read More---विज्ञापन---
Vicky Jain on Losing His Identity: इन दिनों ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) स्टार सलमान खान (Salman Khan) के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) हर दिन के साथ काफी इंटरेस्टिंग होता जा रहा है। शो में टास्क के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स के बीच किसी न किसी बात को लेकर बवाल होता नजर आता है, लेकिन अगर शो में सबसे ज्यादा कोई ध्यान खींच रहे हैं तो वो हैं अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) के बीच बढ़ते विवाद। दोनों के बीच आए दिन एक नए मुद्दों को लेकर झगड़े होते रहते हैं, जिसको लेकर विक्की को ट्रोल्स का शिकार बन जाते हैं।
इसी बीच एक बार फिर विक्की और अंकिता की बहस उनकी पहचान को लेकर हो रही है। हाल में विक्की अपनी पहचान को लेकर बौखलाए हुए नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि लोग उनको अंकिता लोखंडे का पति बुलाते हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में अंकिता गार्डन एरिया में बैठी होती है, जहां विक्की आ जाते हैं, जिसके बाद अंकिता उनसे वहां से जाने के लिए कह देती हैं।
अंकिता कहती हैं, ‘वो अपने जोन में हैं और उन्हें सोचने के लिए समय चाहिए’, जिसके बाद विक्की वहीं बैठ जाते हैं और कहते हैं, ‘तुम अपने जोन में रहो। जब मन हो बात कर लेना’। इसके बाद अंकिता कहती है, ‘इस घर में तुझ से मुझे वो फीलिंग नहीं आ रही। यहां तू ज्ञानी बाबा लगता है। बहुत बकवास’। साथ ही अंकिता कहती है, ‘मुझे सना के साथ कंपेयर करता है। मैं भी टीवी पर हूं। मैं भी अपना गेम खेल रही हूं’। इसके बाद अंकिता कहती हैं, ‘मेरे दिमाग में दो चीज चल रही हैं या तो मैं अपना पार्टनर खो रही हूं या फिर मैं खुद को पा लूंगी’।
यह भी पढ़ें: लाल साड़ी पहने हाथों में सूप लिए नजर आईं ‘माता सीता’, Deepika Chikhalia ने ऐसे की Chhath Puja
अंकिता की बात पूरी होने के बाद विक्की अपनी बात रखते हुए कहते हैं, ‘मैं दुनिया में कहीं भी जाता हूं अपने लोगों के पास, मेरे ही लोग, बिजनेस से जुड़े लोग, वो लोग जो मुझे बचपन से जानते हैं वो मुझे बोलते हैं कि अंकिता लोखंडे का पति आ गया। मैं तेरी इंडस्ट्री के लोगों की बात नहीं कर रहा हूं, तो मुझे कैसा फील होता है’? इस पर अंकिता कहती हैं, ‘ये तो अच्छी बात है’, जिसपर विक्की कहते हैं, ‘मेरी पहचान खो गई है। अब मैं क्या करूं? चेंज तो नहीं कर सकता इसलिए एक्सेप्ट कर लिया’।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।