EXCLUSIVE: Hina Khan की मेडिकल रिपोर्ट्स शेयर करने की वजह क्या? Rozlyn Khan ने खुद बताया सच

Hina Khan, Rozlyn Khan: हिना खान और रोजलिन खान इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में रोजलिन खान ने हिना की मेडिकल रिपोर्ट्स शेयर की हैं, जो अब सुर्खियों में आ गई हैं।

Rozlyn Khan

Rozlyn Khan

Hina Khan, Rozlyn Khan: सोशल मीडिया पर इस वक्त हिना खान और रोजलिन खान को लेकर खूब बातें हो रही हैं। रोजलिन खान ने हाल ही में हिना खान की मेडिकल रिपोर्ट्स शेयर की हैं। जैसे ही रोजलिन ने हिना की मेडिकल रिपोर्ट्स शेयर की तो इंटरनेट पर यूजर्स के बीच भी हलचल बढ़ गई। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि रोजलिन ने ये सब पीआर और चर्चा में आने के लिए किया है? आइए जानते हैं कि रोजलिन ने ऐसा क्या हुआ?

हिना इतना जल्दी कैसे ठीक हो गई?

रोजलिन खान ने News24 से इस बारे में खास बातचीत की। इस दौरान जब रोजलिन से पूछा गया कि ये सब करने के पीछे कोई खास वजह थी? तो रोजलिन ने कहा कि उन्होंने ये सब इसलिए किया क्योंकि उन्हें बस ये जानना था कि अगर हिना को स्टेज थ्री का ब्रेस्ट कैंसर है? तो वो इतनी जल्दी ठीक कैसे हो गई? क्योंकि रोजलिन के पास बहुत सारे कैंसर के मरीजों के सवाल थे कि हिना इतना जल्दी कैसे ठीक हो गई?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rozlyn Khan (@rozlynkhan)

रोजलिन ने क्यों किया ऐसा?

रोजलिन ने कहा कि अगर वो पीआर या फिर चर्चा में आने के लिए ये सब करतीं, तो भला रिपोर्ट्स क्यों शेयर करती? रोजलिन ने कहा कि उन्होंने हिना खान की मेडिकल रिपोर्ट्स एक नहीं बल्कि दो बार चेक की हैं और उन्हें स्टेज टू का कैंसर है। इतना ही नहीं बल्कि रोजलिन ने आगे कहा कि अगर उन्हें लाइमलाइट में आने के लिए ऐसा करना होता, तो वो सारी रिपोर्ट्स शेयर करती।

हिना की अपनी प्राइवेसी है- रोजलिन

रोजलिन का कहना है कि हिना भी एक लड़की हैं और उनकी अपनी प्राइवेसी है और इसलिए उन्होंने उतनाी शेयर किया है, जिससे से साबित होता है कि हिना को स्टेज टू का कैंसर है। साथ ही रोजलिन का ये भी कहना है कि वो अब तो हिना को लोगों को सच बता देना चाहिए। बता दें कि अभी तक हिना खान ने इस सब पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rozlyn Khan (@rozlynkhan)

रोजलिन ने उठाए सवाल

हालांकि, अब देखने वाली बात होगी कि हिना खान इस पर कोई रिएक्ट करती हैं या नहीं। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से रोजलिन खान ने हिना खान के स्टेज थ्री के कैंसर पर सवाल उठाए थे। रोजलिन का पहले से यही कहना था कि हिना खान को स्टेज थ्री का कैंसर नहीं है और अब उन्होंने इसकी रिपोर्ट्स भी शेयर कर दी हैं।

लोगों को सच बताना थी वजह

रोजलिन खान का कहना है कि वो सब लोगों को सच बताना चाहती थी क्योंकि बहुत सारे कैंसर के मरीज उनसे ये सवाल करते हैं कि हिना इतनी जल्दी ठीक कैसे हो गई। इसलिए उन्होंने ये सब किया और इसके पीछे और कोई वजह नहीं थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ