Apoorva Mukhija का बड़ा फैसला, India's Got Latent विवाद के बाद किया ये काम

Apoorva Mukhija: मशहूर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के विवाद के बाद अपूर्वा मखीजा ने बड़ा फैसला लिया है। अपूर्वा मखीजा ने ये फैसला तब लिया है, जब वो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं।

Apoorva Mukhija

Apoorva Mukhija

विज्ञापन

Apoorva Mukhija: मशहूर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का विवाद अभी भी सुर्खियों में बना हुआ है। इस विवाद की वजह से रणवीर, समय और अपूर्वा के अलावा बाकी लोगों की भी परेशानी बढ़ी हुई है। इस बीच अब अपूर्वा मखीजा ने बड़ा फैसला लिया है। इस विवाद के बाद ही अपूर्वा मखीजा ने ये काम किया है। आइए जानते हैं कि आखिर अपूर्वा मखीजा ने ऐसा क्या किया है?

अपूर्वा मखीजा ने उठाया बड़ा कदम

दरअसल, अपूर्वा मखीजा ने अपने इंस्टाग्राम पर सभी को अनफॉलो कर दिया है। जैसे ही सोशल मीडिया पर लोगों की नजर अपूर्वा मखीजा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पड़ी तो सब हैरान रह गए क्योंकि अपूर्वा मखीजा की फॉलोइंग लिस्ट में कोई भी नहीं है। अपूर्वा मखीजा ने ये फैसला तब लिया है, जब वो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं।

Advertisment
Apoorva Mukhija

Apoorva Mukhija

अपूर्वा की हुई जबरदस्त ट्रोलिंग

हालांकि, इस विवाद पर अपूर्वा मखीजा ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। लोगों ने अपूर्वा मखीजा को उनके कमेंट के लिए खूब भला-बुरा कहा। इतना ही नहीं बल्कि अपूर्वा मखीजा भी इस वक्त कानूनी पचड़े में फंसी हुई हैं। अब देखने वाली बात होगी कि ये मामला कहां जाकर रुकेगा?

क्या है पूरा मामला?

इसके साथ ही अगर इस पूरे मामले की बात करें तो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रणवीर के भद्दे कमेंट के बाद से ये पूरा विवाद शुरू हुआ। हालांकि, अपूर्वा को भी मां पर कमेंट करने भारी पड़ा और उन्होंने भी इसके लिए खूब भला-बुरा सुनने को मिला। अब इस विवाद में शो के सभी लोग फंसे हुए हैं और इस मामले में हर रोज कोई ना कोई अपडेट भी सामने आ रहा है।

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई

इतना ही नहीं बल्कि इस केस पर सुप्रीम कोर्ट ने जब सुनवाई की, तो नाराजगी जाहिर की। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस तरह की भाषा को यूज करना गलत है। साथ ही कोर्ट ने इस विवाद के बाद सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बढ़ती आपत्तिजनक सामग्री पर भी चिंता जताई और सरकार से सख्त कार्रवाई करने को कहा है।

विज्ञापन

अमेरिका और कनाडा के दौरे पर हैं समय

इसके साथ ही अगर रणवीर और समय की बात करें तो रणवीर के जब गायब होने की खबर आई, तो उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर कहा कि वो भागे नहीं है बल्कि डरे हुए हैं क्योंकि उन्हें धमकी मिल रही है। साथ ही समय की बात करें तो समय इस वक्त देश में नहीं हैं और वो अमेरिका और कनाडा का दौरा कर रहे हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ