Why Karanveer Mehra First Marriage Break: करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) के घर में बतौर कंटेस्टेंट आए थे, और अब उन्होंने शो में 88 दिन पूरे कर लिए हैं। इस शो से पहले करणवीर ने ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14’ (khatron ke khiladi season 14) की ट्रॉफी भी अपने नाम की। वहीं वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहे हैं। एक्टर ने 2 शादी की लेकिन आज वो अकेले हैं। लोगों के मन में सवाल है कि उनकी पहली शादी क्यों टूटी, तो चलिए हम जान लेते हैं वो वजह जिसने करवाया करण और देविका का तलाक…
दोस्त से की थी पहली शादी
करणवीर मेहरा इन दिनों बिग बॉस 18 की वजह से छाए हुए हैं। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ भी खबरों में रहती ही है। करणवीर मेहरा ने अपने बचपन की दोस्त देविका से पहली शादी की थी। लेकिन उनका ये रिश्ता लंबा न चला और शादी के 9 साल बाद उनकी राहें अलग हो गईं। आखिर उनका तलाक क्यों हुआ ये एक बड़ा सवाल है क्योंकि दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की थी।
यह भी पढ़ें: Vivian Dsena की पहली बार बीवी संग आधी रात की वीडियो वायरल, यूजर बोले 18 दिन सब्र कर लेते
क्यों हुआ देविका-करण का तलाक
एक पुराने इंटरव्यू में करणवीर मेहरा ने खुद बताया था कि उनका तलाक क्यों हुआ। दरअसल एक्टर ने बताया था कि एक उनका रिश्ता स्टारडम की भेंट चढ़ गया। उनकी वाइफ देविका भी चाहती थीं कि वो इंडस्ट्री में काम करें और इसी वजह से दोनों के रिश्ते में दूरी आ गई। जब उन्हें लगा कि अब वो इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ा सकते तो साल 2018 में उन्होंने तलाक ले लिया और साल 2021 में निधि सेठ से शादी कर ली। ये रिश्ता भी आगे नहीं बढ़ सका और दोनों का तलाक हो गया। करण के एक भी बच्चे नहीं हैं।
क्या होगी तीसरी शादी
अब हाल ही में बिग बॉस 18 के शो में पंडित जी प्रदीप आए जिन्होंने सभी घरवालों के लिए भविष्यवाणी की। इस दौरान उन्होंने करणवीर को चाणक्य का नाम दिया और कहा ही वो दिमाग से बहुत तेज हैं। एस्ट्रोलॉजर ने कहा कि तुम किसी भी महिला को खुश नहीं रख सकते और न ही शादी सक्सेस रहेगी। उन्होंने करण को राय दी की तुम अब तीसरी शादी करना ही मत और जो लड़की बिग बॉस के घर में उनके करीब आ रही है वो भी पीछे हट जाए। पंडित जी ने ये भी कहा कि अब वो एक्टिंग छोड़ राजनीति में आ जाएं।
यह भी पढ़ें: Chahat Pandey की रैंकिंग में तगड़ा उलटफेर, विवियन-ईशा के लिंक ने बनाया टॉप 3
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 hr agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
2 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
2 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
3 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
4 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
5 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
6 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
7 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines