हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मीडिया के सामने अचानक क्यों रोने लगे वरुण के पिता डेविड धवन, सबके सामने बोले- जब मैं अस्पताल में था तो ये…

बॉलीवुड सुपरस्टार वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म का आज ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया था, जिसमें वरुण के पिता डेविड धवन काफी इमोशनल हो गए. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन
'है जवानी तो इश्क होना है' के ट्रेलर इवेंट में क्यों रो पड़े डेविड धवन

हिंदी सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन की मच अवेटेड फिल्म, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) है. इस मूवी का आज मुंबई में ट्रेलर इवेंट रखा गया था. इस मूवी में एक्टर वरुण धवन अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. वहीं मूवी में मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी नजर आ रही है. फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. मूवी का ट्रेलर देखने के बाद वरुण धवन के फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.  

वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर 23 मई 2026 को जारी कर दिया गया है. मूवी के ट्रेलर लॉन्च में फिल्म के सभी कलाकारों के साथ डायरेक्टर डेविड धवन भी शामिल हुए थे, जहां वो पैप्स से बातचीत करते हुए इमोशनल हो गए है.

यह भी पढ़ें: शादी से पहले करण-तेजस्वी ने दुबई में सजाया आलीशान आशियाना, घर की तस्वीरें देख रह जाएंगे दंग

विज्ञापन

डेविड धवन ने वरुण धवन को लेकर क्या कहा?

दरअसल, ट्रेलर इवेंट में मीडिया से बात करते हुए डेविड धवन अपने बेटे वरुण धवन की जमकर तारीफ की है. डेविड ने यह भी बताया कि साल 2022 में जब उनकी तबीयत खराब हुई थी और वो अस्पताल में एडमिट हुए थे, तो वरुण उनके साथ हॉस्पिटल में ही सोया करते थे. उस समय एक्टर ने उनका काफी ध्यान रखा था. मीडिया से बात करते हुए डेविड ने बताया, ‘जब मैं अस्पताल में था, तब वह मेरे साथ सोता था’. डेविड ने आगे कहा, ‘आपको और क्या चाहिए यार? एक एक्टर के तौर पर वो खुद को काफी इंप्रूव कर रहा है, जब भी जरूरत हो, वह अपना बेस्ट दे सकता है. लेकिन एक पिता के तौर पर अगर मैं आपसे कहूं तो हर किसी का बेटा वरुण जैसा ही होना चाहिए’. डेविड धवन इतना बोलने के बाद खुद पर काबू नहीं रख पाए और वो पैप्स के सामने रो पड़े. वहीं बगल में बैठे एक्टर ने पिता को शांत कराया.

यह भी पढ़ें: Prime Video की 8.1 रेटिंग वाली इस फिल्म को लोग एक-दूसरे को कर रहे रीकमंड, आपने देखी?

विज्ञापन

कब रिलीज होगी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ फिल्म?

वरुण धवन स्टारर फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ है, मूवी 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस मूवी में वरुण धवन के अलावा मनीष पॉल, मृणाल ठाकुर, मौनी रॉय और पूजा हेगड़े ने अहम किरदार निभाया है. इस मूवी को वरुण धवन के पिता के डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है. यह एक रोमांटिक-कॉमेडी मूवी है. इस मूवी का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है. अब देखना दिलचस्प होगा कि मूवी बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है. 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola