Dharma Productions Sells 50 Percent Stakes: (Ashwani Kumar) धर्मा प्रोडक्शन को उनका खेवनहार मिल गया है, लगातार नुकसान और बैक टू बैक फ्लॉप्स की कतार में उलझी धर्मा प्रोडक्शन में अदार पूनावाला के सीरीन प्रोडक्शन्स ने 50 परसेंट स्टेक्स एक्वॉयर कर करके 1 हजार करोड़ का जीवन दान दिया है।
सारेगामा के दर से खाली हाथ लौट चुके करण जौहर के स्टेक्स में रिलायंस एंटरटेनमेंट ने भी दिलचस्पी नहीं दिखाई। रिलायंस ने भी धर्मा के शेयर की बोली बहुत कम लगाई थी। लेकिन अब धर्मा की दोनों विंग यानि धर्मा प्रोडक्शन और धर्मैटिक एंटरटेनमेंट में अदार की कंपनी ने इन्वेस्टमेंट की है। प्रेस रिलीज में सामने आया कि करण जौहर एक्जेक्यूटिव चेयरमैन रहेंगे और अपूर्व मेहता चीफ एक्जेक्यूटिव ऑफिसर रहेंगे, जो धर्मा के फिल्मों की लिगेसी को आगे बढ़ाएंगे।
क्यों बेचनी पड़ी हिस्सेदारी?
1000 करोड़ की ये लाइफ लाइन धर्मा प्रोडक्शन्स की बड़ी जरूरतों में से एक है, क्योंकि पिछले कुछ समय से बड़े-बड़े हिट्स के दावे तो हो रहे हैं लेकिन उस हिसाब से मुनाफा कागज में नजर नहीं आ रहा है। साल 2022 में 276 करोड़ के रेवेन्यू से तकरीबन चार गुना ज्यादा रेवेन्यू धर्मा प्रोडक्शन की बैलेंसशीट में 2023 में दिखा था। 2023 में लगभग 1 हजार 40 करोड़ ज्यादा देखने को मिले लेकिन प्रॉफिट पूरे 59 परसेंट गिरा यानी 1040 करोड़ के रेवन्यू में प्रॉफिट 11 करोड़ था और खर्चा 1 हजार 28 करोड़ का। साल 2023 में धर्मा प्रोडक्शन्स ने 656 करोड़ रुपये डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स से कमाए। जिसमें 140 करोड़ रुपये डिजिटल राइट्स से, 83 करोड़ रुपये सैटेलाइट राइट्स से और 75 करोड़ रुपये म्यूजिक राइट्स से शामिल था। 2022 में ये कमाई 19 करोड़ डिस्ट्रीब्यूशन से, 167 करोड़ रुपये डिजिटल राइट्स से, 34 करोड़ रुपये सैटेलाइट राइट्स से और 21 करोड़ रुपये म्यूजिक राइट्स से कमाए थे।
कैसे हुई थी धर्मा प्रोडक्शन्स की शुरुआत?
1976 में धर्मा प्रोडक्शन की शुरुआत करण जौहर के डैड यश जौहर ने अमिताभ बच्चन की फिल्म दोस्ताना से की थी। यश जौहर के बाद धर्मा की कमान करण संभालते रहे हैं। ‘कुछ-कुछ होता है’ से अपने फिल्म करियर की शुरुआत करने वाले करण ने 50 से ज्यादा फिल्में प्रोड्यूस की हैं।
लेकिन पैंडेमिक के पहले से ही धर्मा प्रोडक्शन के पैर थोड़ा-थोड़ा लड़खड़ाने लगे थे। साल 2019 में कलंक का झटका धर्मा प्रोडक्शन के लिए पहला बड़ा झटका था, उसके बाद स्टूडेंट ऑफ द ईयर टू फ्लॉप हुई और उससे भी बड़ा सेट बैक करण के लिए रहा। तख्त जैसी फिल्म को अनाउंस करना और धर्मा के इस सबसे एंबीशियस प्रोजेक्ट से पीछे हटजाना।
इसके बाद पैंडेमिक में अपनी तैयार फिल्में धर्मा ने ओटीटी पर रिलीज की, जिसमें ‘गुंजन सक्सेना’, ‘शेरशाह’ और ‘गहराईयां’ जैसी फिल्में शामिल थीं। करण को लगा की ओटीटी एक अच्छा ऑप्शन है, तो इसके साथ धर्मैटिक की शुरुआत कर दी, जो कम बजट में ओटीटी के लिए वेब सीरीज और फिल्में प्लान करने लगा।
एक के बाद एक फिल्में हुईं फ्लॉप
इस बीच थिएटर के लिए ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी मंहगी फिल्म बनाई, लेकिन पैंडेमिक के बाद ब्रह्मास्त्र को लेकर जैसा रिस्पॉन्स सोचा गया, वो मिला नहीं। 350 करोड़ की फिल्म 400 करोड़ वर्ल्ड वाइड करते-करते हांफने लगी। ‘गोविंदा नाम मेरा’, ‘सेल्फी’ जैसी फिल्में पोस्ट-पैंडेमिक इफेक्ट की भेंट चढ़ गई। करण जौहर ने आलिया और रणवीर सिंह के साथ डायरेक्शन में वापसी की। ‘रॉकी रानी की प्रेम कहानी’ के साथ फिर से कमबैक करने की कोशिश की गई। इस फिल्म के लिए ये दावा किया गया कि 160 करोड़ की लागत में बनी फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 350 करोड़ की कमाई की है लेकिन ये दावा खुद ट्रेड के लोगों ने मानने से इनकार कर दिया। कहा गया कि बॉक्स ऑफिस के फिगर्स को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया।
‘किल’, ‘योद्धा’, ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’, ‘बैड न्यूज’ और अब ‘जिगरा’.. ये सारी फिल्में बैक टू बैक बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम होती रही हैं। इस बीच करण जौहर की तरफ से ऐलान किया गया, कि वो क्रिटिक्स के लिए प्री-रिलीज़ स्क्रीनिंग नहीं रखेंगे, उसे लेकर भी इंडस्ट्री में बहुत सारी बातें हुईं।
ओटीटी पर भी नहीं चला जादू
ओटीटी पर सारा अली खान की फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ पूरी तरह से फ्लॉप रही। शो-टाइम वेब सीरीज को भी खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। माधुरी दीक्षित के साथ बनाई गई वेब सीरीज द फेम गेम फ्लॉप रही, अन्नया पांडे की कॉल मी बे को मिले बुरे रिस्पॉन्स के बाद भी, कमिटमेंट के चलते इसके सेकेंड सीजन को अनाउंस किया गया, जो एक्चुली पहले ही शूट किया जा चुका है। जी-5 पर ग्यारह-ग्यारह अकेली वेब सीरीज़ धर्मैटिक से बनी, जिसे तारीफें मिलीं।
ये तो अब तक बॉक्स ऑफिस और ओटीटी का हाल रहा है। सलमान खान के साथ करण जौहर ने डायरेक्टर विष्णु वर्धन के साथ फिल्म ‘बुल’ प्लान की, लेकिन बजट के चलते वो फिल्म पिछले दो साल से टेक ऑफ तक नहीं कर सकी और अब तो धर्मा के अपकमिंग फिल्म स्लेट से उसे हटा दिया गया है।
सी शंकरन नायर पर बनी अक्षय कुमार की फिल्म को 14 मार्च के लिए धर्मा ने शेड्यूल किया है, साथ ही अक्षय से रीक्वेस्ट कर रहे हैं, कि वो ‘जॉली एलएलबी 3’ की रिलीज को पोस्टपोन कर दें, ताकि प्रमोशन में अक्षय की फिल्मों को लेकर कन्फ्यूजन ना हो जाए। सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी, जो वरुण और जाह्नवी को लेकर प्लान की गई है.. वो फिल्म भी फ्लोर पर है। सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी के साथ ‘धड़क 2’ की भी अनाउंसमेंट हो चुकी है, लेकिन फिल्म के फ्लोर पर जाने में टाइम है। डायरेक्टर संदीप मोदी के साथ कार्तिक आर्यन के साथ एक और फिल्म धर्मा की अपकमिंग स्लेट में है, जिसके बारे में फिलहाल कोई अपडेट नहीं है। इन प्रोजेक्ट्स को चलायमान रखने के लिए धर्मा को शिद्दत से इन्वेस्टमेंट की तलाश थी, जो इंडस्ट्री के अंदर से नहीं, बल्कि वैक्सीन किंग अदार के सीरीन प्रोडक्शन से मिली है। उम्मीद है अदार के 1 हज़ार करोड़ की वैक्सीन धर्मा की सेहत को सही कर सके।
यह भी पढ़ें: इन मेल एक्टर्स ने बीवी का पहला करवा चौथ बनाया स्पेशल, किया ये अनोखा काम
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
25 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
58 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines