बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन हो गया है। संजय कपूर पोलो खेल रहे थे और इस दौरान उन्हें अचानक से हार्ट अटैक आया और उनकी जान चली गई। हालांकि, संजय को मेडिकल सुविधा भी मिली थी, लेकिन बावजूद इसके 53 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। आइए जानते हैं कि कौन थे संजय कपूर?
कौन थे संजय कपूर?
संजय कपूर की बात करें तो वो एक मशहूर बिजनेसमैन थे। संजय कपूर सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन के चेयरमैन थे, जिसे अब सोना कॉमस्टार के नाम से जाना जाता है। यह कंपनी ईवी सहित ऑटोमोटिव सिस्टम और कंपोनेंट डिजाइन बनाती है। कंपनी की स्थापना 1997 में उनके दिवंगत पिता सुरिंदर कपूर ने की थी, जो भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग में अग्रणी थे।
नंदिता महतानी से की थी पहली शादी
बता दें कि संजय कपूर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से साल 2003 में शादी की थी। हालांकि, साल 2016 में दोनों ने तलाक लेकर एक-दूसरे से अपनी राहें अलग कर ली थी। संजय कपूर अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते थे। संजय कपूर की पहली शादी मशहूर फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई थी। नंदिता से तलाक के बाद ही संजय ने करिश्मा से शादी की थी।
करिश्मा कपूर ने लगाए थे गंभीर आरोप
संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी भले ही ज्यादा लंबी ना चली हो, लेकिन इस शादी से दोनों के दो बच्चे हैं, जिसमें एक बेटा कियान और बेटी समायरा हैं। बता दें कि जब करिश्मा ने संजय से तलाक लिया था तो उन्होंने संजय पर गंभीर आरोप लगाए थे। करिश्मा ने संजय पर घरेलू हिंसा, शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न जैसे आरोप लगाए थे। हालांकि, अब संजय हम सबके बीच नहीं रहे हैं और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है।
यह भी पढ़ें- Salman Khan ने Ahmedabad Plane Crash के बाद कैंसिल किया इवेंट, जताया दुख
संबंधित खबरें
क्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 hr agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
3 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
4 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
5 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
5 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
7 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
8 hrs agoमनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
8 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines