Rishabh Tandon Passed Away: बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर ऋषभ टंडन के निधन की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया. बीते दिन ही हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता असरानी की मौत हुई थी. अभी उनके गम से इंडस्ट्री उबर पाती उससे पहले ऋषभ टंडन के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया. उनका निधन मंगलवार देर रात दिल्ली में अचानक हार्ट अटैक से हुआ. विरल बयानी ने पोस्ट शेयर कर एक्टर और सिंगर के निधन की जानकारी शेयर की. ऐसे में चलिए आपको उनके बारे में बता रहे हैं.
ऋषभ टंडन के बारे में बात की जाए तो वह मुंबई बेस्ट सिंगर और एक्टर थे. सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थी. उन्हें उनके गानों और काम की वजह से लोग काफी पसंद करते थे. वह अपने फॉलोअर्स के बीच काफी पॉपुलर हैं. ऋषभ एक म्यूजिक कंपोजर भी हैं. वहीं, उनकी उम्र की बात की जाए तो इसकी कोई खास जानकारी नहीं है लेकिन, उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि उन्होंने हाल ही में 10 अक्टूबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था.
ऋषभ टंडन के परिवार में कौन-कौन?
इसके साथ ही अगर ऋषभ टंडन के परिवार की बात की जाए तो वह शादीशुदा थे. अपने पीछे वह पत्नी Olesya Tandon को अकेला छोड़ गए. वह मुंबई बेस्ड इंफ्लुएंसर और प्रोड्यूसर हैं. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अक्सर पति ऋषभ टंडन के साथ फोटो शेयर करते हुए देखा गया है. उनकी आखिरी पोस्ट करवा चौथ सेलिब्रेशन की रही थी.
यह भी पढ़ें: पंजाबी सिंगर तेजी कहलों पर हुई फायरिंग, कनाडा में बैठे रोहित गोदारा गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी
ऋषभ टंडन की लास्ट पोस्ट
यह भी पढ़ें: सिंगर Rishabh Tandon का हुआ निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
ऋषभ टंडन के पॉपुलर गाने
ऋषभ टंडन ने कई पॉपुलर गाने गाए हैं, जिसके लिए उन्हें जाना जाता है. उन्होंने ‘राशना: द रे ऑफ लाइट’, ‘फकीर-लिविंग लिमिटलेस’ और ‘इश्क फकीराना’ जैसे गानों के लिए जाना जाता है. ऋषभ का लेटेस्ट गाना ‘इश्क फकीराना-मेरी इश्क की कहानी’ था, जिसे वैलेंटाइन्स डे के मौके पर इसी साल रिलीज किया गया था.
यह भी पढ़ें: एजाज खान के बाद Pavitra Punia को मिला नया प्यार, बॉयफ्रेंड ने समंदर किनारे किया प्रपोज; फोटोज वायरल
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
6 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
7 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
7 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
8 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
8 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
9 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
11 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines