हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन थीं Inder Kaur? जिनका संदिग्ध हालत में शव मिलने से संगीत जगत से छाया मातम

पंजाबी सिंगर इंदर कौर की अचानक हत्या ने हर किसी को काफी हैरान कर दिया है. उनके चाहने वाले इस बात का यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि अब उनकी पसंदीदा सिंगर इस दुनिया में नहीं रही. इंदर का शव 6 दिन बाद नीलो नहर से बरामद किया गया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन
कौन हैं Inder Kaur?

पंजाबी सिंगर यशइंदर कौर का 29 साल की उम्र में हत्या कर दी गई है. इंदर कौर को 13 मई के दिन बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया गया था . 6 दिन बाद उनका शव नीलो नहर से बरामद किया गया है. सिंगर का शव मिलते ही म्यूजिक इंडस्ट्री में मातम पसर गया है. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस जांच में जूट गई है.

आपको बता दें कि यश इंदर कौर का जन्म 1997 को हुआ था. इंदर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है, वो सोशल मीडिया पर लाइव म्यूजिक परफॉर्मेंस के लिए भी काफी जानी जाती थी. इंदर के सोशल मीडिया अकाउंट पर 1 लाख 24 हजार फॉलोवर्स मौजूद हैं. लोगों उनकी फोटोज और वीडियोज को काफी ज्यादा पसंद करते थे. बता दें कि इंदर कौर ने कई जबरदस्त पंजाबी गाने भी किए हैं.

यह भी पढ़ें: पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या से फैली सनसनी, 6 दिन बाद मिला शव, आरोपी देश छोड़कर फरार

विज्ञापन

कौन हैं पंजाबी सिंगर यशइंदर कौर

वहीं इंदर कौर ने अपने करियर में अफगान जट्टी, लानेदारनी, देसी सिरे दे, सोने दी वांग, किसान एंथम , कदो ते मिलेगी और सोहणा लगदा जैसे कई शानदार गाने किए हैं, जो लोगों को काफी पसंद आई है. इंदर ने काफी वक्त में काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल कर ली थी. दरअसल, इंदर कौर की गायकी बाकी पंजाबी सिंगर से काफी ज्यादा अलग लगती थी. हालांकि, यशइंदर कौर की ने उनके फैंस के साथ-साथ पूरे परिवार को काफी बड़ा सदमा लगा है.

यह भी पढ़ें: 9 ऑस्‍कर नॉम‍िनेशन, कमाई 1850 करोड़ पार, आत्मा झकझोर देगी OTT पर मौजूद ये फिल्म

विज्ञापन

पंजाबी सिंगर यशइंदर की हुई हत्या

आपको बता दें कि सिंगर इंदर की हत्या पर उनके परिवार ने बताया कि इंदर की दोस्ती सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक शख्स से हुई थी, जो कनाडा का रहने वाला था. दरअसल, यह पूरा मामला शादी से जुड़ा हुआ है. बता दें कि सिंगर को बाद में पता चला कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है और उसके बच्चे भी है. जिसके बाद इंदर दूरी बना ली थी और शादी से इनकार कर दिया था. लेकिन इस बात से आरोपी काफी नाराज हुआ और वो नेपाल के रास्ते भारत आया और इंदर की हत्या कर वापस नेपाल के रास्ते कनाडा भाग गया. 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola