India’s First Miss India: आज आपको भारत की पहली मिस इंडिया के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने पांचवी प्रेग्नेंसी के दौरान मिस इंडिया का क्राउन अपने सिर पर सजाया था. इतना ही नहीं, इस खिताब को जीतने के बाद वह भारत की पहली महिला प्रोड्यसूर और स्टेंटवुमन भी कहलाई थीं. हिंदी सिनेमा जगत में उनका अहम योगदान रहा. उनके नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज है, जिसे कोई नहीं तोड़ पाया. उनकी बेटी ने भी मिस इंडिया का खिताब जीता था. इंडस्ट्री में पहली मां-बेटी हैं, जिन्होंने मिस इंडिया का क्राउन जीता था. चलिए बताते हैं उनके बारे में.
अगर आप अब भी उन्हें पहचान नहीं पाए हैं तो चलिए आपको हम बताते हैं भारत की पहली मां-बेटी के बारे में जिसने मिस इंडिया का खिताब जीत था. साथ ही भारत की पहली मिस इंडिया के बारे में भी. दरअसल, मिस इंडिया क्राउन जीतने वाली कोई नहीं बल्कि प्रमिला थीं, जिनका असली नाम एस्थर विक्टोरिया अब्राहम था. उन्होंने इस ताज को साल 1947 में जीता था. उस समय उनकी उम्र 31 साल थी. वह चार बच्चों की मां बन चुकी थीं और पांचवे के लिए प्रेग्नेंट थीं.
यह भी पढ़ें: फेसबुक पर हुआ प्यार, लिव इन में रहीं, फिर 60 की उम्र में बसाया घर, फिल्मी है ‘लगान’ फेम एक्ट्रेस की लव स्टोरी
इतना ही नहीं, दिलचस्प बात ये है कि प्रमिला के साथ ही उनकी बेटी नकी जहान ने भी मिस इंडिया का खिताब जीता था. उन्होंने इस ताज को साल 1967 में अपने नाम किया था. ये इकलौती मां बेटी की जोड़ी है, जिन्होंने इस रिकॉर्ड को कायम किया है.
प्रमिला के बारे में
एस्थर विक्टोरिया अब्राहम उर्फ प्रमिला का जन्म साल 1916 में कोलकाता में हुआ था. रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जाता है कि वह यहूदी परिवार से आती हैं. उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं. बताया जाता है कि उन्होंने दो शादी की थी. जब वह 17 साल की थीं तो उन्होंने हिंदू मारवाड़ी परिवार में सज्जन माणिकलाल डांगी से पहली शादी की थी. इस रिश्ते से उनका एक बेटा हुआ. मगर उनकी पहली शादी लंबे समय तक नहीं टिक पाई थी. इनका रिश्ता जल्द ही खत्म भी हो गया. फिर 22 साल की उम्र में प्रमिला ने दूसरी शादी मुगल ए आजम के एक्टर सैयद हसन अली जैदी से की थी. इस शादी के बाद उन्हें अपना यहूदी धर्म छोड़ना पड़ा और उन्होंने इस्लाम कुबूल कर लिया था. दूसरे रिश्ते से उनके चार बच्चे हुए. मगर उनका रिश्ता भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बीच पिस गया.
यह भी पढ़ें: ‘होमबाउंड’ से ‘द फैमिली मैन 3’ तक, OTT पर इस वीकेंड इन 7 लेटेस्ट सीरीज-फिल्मों का लें मजा
बताया जाता है कि प्रमिला ने भारत ना छोड़ने का फैसला किया और जैदी ने पाकिस्तान जाना उचित समझा. प्रमिला इंडिया में रहीं और फिर मुंबई में फिल्में बनाने का फैसला किया. प्रोडक्शन का काम किया. प्रमिला के बेटे हैदर अली ने ऋतिक रोशन की ‘जोधा अकबर’ में गाना भी गाया था, जिसे 2008 में रिलीज किया गया था.
पहली प्रोड्यूसर और स्टंटवुमन बनीं प्रमिला
प्रमिला ने भी फिल्मों में काम किया था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर डांसर की थी. एक बार वह मुंबई अपनी बहन के घर गई थीं. बताया जाता है कि यहीं पर फेमस डायरेक्टर आर्देशिर ईरानी की नजर उन पर पड़ी थी और उन्होंने वहीं फिल्म ऑफर कर दी थी. इसके बाद क्या था प्रमिला ने साल 1935 में डेब्यू किया और आगे चलकर उन्होंने ‘बसंत’, ‘बिजली’ और ‘उल्टी गंगा’ जैसी 30 फिल्मों में काम किया. इन्हीं फिल्मों में काम करने के दौरान वह भारत की पहली स्टंटवुमन भी कहलाईं.
यह भी पढ़ें: इमरान हाशमी संग किया डेब्यू, बिहार से मुंबई तक बनाई पहचान; आज करोड़ों की मालकिन है ये एक्ट्रेस
इतना ही नहीं, प्रमिला ने बाद में प्रोडक्शन में भी हाथ आजमाया था. उन्होंने अपने प्रोडक्शन में 16 फिल्में बनाई. इसी के साथ उन्होंने इंडस्ट्री की पहली फीमेल प्रोड्यूसर का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था. प्रमिला ने 90 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. उन्होंने 6 अगस्त, 2006 को अपनी अंतिम सांस ली.
यह भी पढ़ें: अल्कोहल ब्रैंड के मालिक हैं राणा दग्गुबाती, नाम में है संस्कृत-स्पेनिश का कॉम्बिनेशन, जानिए 750ml की कीमत
संबंधित खबरें
कौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
42 mins agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
1 hr agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
1 hr ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
18 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
20 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
21 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
21 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines