'होमबाउंड' से 'द फैमिली मैन 3' तक, OTT पर इस वीकेंड इन 7 लेटेस्ट सीरीज-फिल्मों का लें मजा

OTT Release This Week: वीकेंड को अगर आप और खास बनाना चाहते हैं तो हम आपके लिए लेटेस्ट वेब सीरीज और फिल्में लेकर आए हैं. चलिए आपको भी बताते हैं इन सीरीज और फिल्मों को आप कहां देख सकते हैं?

OTT release this week

वीकेंड को इन सीरीज और फिल्में के साथ बनाएं मजेदार

OTT Release This Week: अगर आप भी अपना वीकेंड घर रहकर ही एन्जॉय करना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए लेटेस्ट फिल्में और वेब सीरीज लेकर आए हैं. ये सीरीज और फिल्में कल यानी 21 नवंबर को रिलीज होने वाली हैं. वीकेंड पर घर में बैठकर फैमिली के साथ आप इन लेटेस्ट सीरीज और मूवीज को बिंज वॉच कर सकते हैं. इसमें जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की ‘होमबाउंड’ फिल्म से लेकर मनोज बाजपेयी की ‘द फैमिली मैन 3’ वेब सीरीज तक शामिल हैं. चलिए आपको भी बताते हैं लिस्ट में और किस-किस फिल्म और वेब सीरीज का नाम शामिल है?

विज्ञापन

The Bengal Files

विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद अब कल यानी 21 नवंबर को ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें मिथुन चक्रवर्ती के साथ-साथ पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, सिमरत कौर, शाश्वत चटर्जी, अनुपम खेर और पुनीत इस्सर लीड रोल में हैं. इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

Homebound

नीरज घायवान के डायरेक्शन में बनी इस ड्रामा फिल्म को भी आप ओटीटी पर बिंज वॉच कर सकते हैं. जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा लीड रोल में नजर आए हैं. इस फिल्म की स्क्रीनिंग इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में की गई थी. इसके साथ ही इस फिल्म को 9 मिनट तक स्टैंडिंग ओवेशन मिला था. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

The Family Man Season 3

मनोज बाजपेयी की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 3’ भी 21 नवंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है. इस सीरीज में इस बार मनोज बाजपेयी के साथ-साथ जयदीप अहलावत और निमरत कौर भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं. मेकर्स ने जब से इस सीरीज का ट्रेलर जारी किया था तभी से ऑडियंस को इसका बेसब्री से इंतजार था.

Nadu Center

ये तमिल स्पोर्ट्स ड्रामा वेब सीरीज भी आप इस वीकेंड बिंज वॉच कर सकते हैं. ये सीरीज आज यानी 20 नवंबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है. इसकी कहानी बास्केटबॉल खिलाड़ियों पर बेस्ड है. वहीं सीरीज की कास्ट की बात करें तो इसमें कलैयारासन, शशि कुमार, दिल्ली गणेश और आशा शरत मुख्य भूमिका में हैं.

विज्ञापन

Bison

ध्रुव विक्रम और अनुपमा परमेस्वरन स्टारर ‘बाइसन’ फिल्म भी 21 नवंबर को रिलीज हो रही है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इस फिल्म को तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जा रहा है. इस फिल्म ने सिनेमाघरों में खूब चर्चा बटोरी थी, अब ये फिल्म ओटीटी पर सुर्खियां बटोरती नजर आने वाली है.

विज्ञापन

Dining With The Kapoors

कपूर खानदान की ये सीरीज भी 21 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. इस शो के जरिए कपूर खानदान अपनी फैमिली के सीक्रेट्स शेयर करते नजर आएंगे. इस शो में करीना कपूर, रणबीर, करिश्मा, रणधीर कपूर, नीतू कपूर और सैफ अली खान बातें शेयर करते नजर आने वाले हैं.

Ziddi Ishq

अदिति पोहनकर और परमब्रत चट्टोपाध्याय की ये वेब सीरीज भी 21 नवंबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है. इसमें आपको रोमांस के साथ-साथ थ्रिल सीन्स देखने को मिलने वाले हैं. सीरीज का ट्रेलर देखकर तो लग रहा है कि इसमें मर्डर मिस्ट्री को दिखाया गया है. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये बेस्ट चॉइस है.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ