हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

कौन थीं दिशा सालियान? सुशांत सिंह ही नहीं, ऐश्वर्या राय समेत इन बड़े सितारों की भी रहीं मैनेजर

दिशा सालियान की मौत में अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है, दिशा का यह केस सीबीआई को सौंप दिया है. वो इंडस्ट्री की एक मशहूर मैनेजर थी, जिन्होंने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ इन सितारों के साथ कर चुकी हैं काम.

विज्ञापन
सुशांत सिंह ही नहीं, ऐश्वर्या राय समेत इन बड़े सितारों की भी रहीं मैनेजर (PIC-Instagram)

Disha Salian: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रहीं दिशा सालियान के केस में बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक बड़ा फैसला दिया है. कोर्ट ने दिशा का केस CBI को सौंप दिया है. एक्टर सुशांत सिंह की मौत से 6 दिन पहले दिशा की मौत हो गई थी. कोर्ट ने यह फैसला दिशा के पिता की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुनाया है और पुलिस को आदेश दिया है कि उनके पिता का फिर से नया बयान दर्ज  किया जाए और एफआईआर लिखी जाए. बाद में यह पूरा मामला सीबीआई को सौंप दिया जाए.

आपको बता दें कि मौत से पहले दिशा, दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर थी. दिशा की मौत 8 जून 2020 को मलाड में मौजूद एक बिल्डिंग के 14वें फ्लोर से गिरकर हुई थी. वहीं शुरुआती जांच और पोस्टमार्टम में कहा गया था कि उनका निधन बिल्डिंग से गिरने के कारण सिर में चोट लगने से हुई थी. वहीं पुलिस ने भी अपनी जांच में साफ किया था कि शराब के नशे में लड़खड़ाने की वजह से दिशा बिल्डिंग से गिरी होंगी. लेकिन पुलिस की जांच पर परिवार वालों और अन्य लोगों को यकीन नहीं हुआ था.

यह भी पढ़ें: ‘इंसान मौत से नहीं…’, सत्ता और अपराध की दुनिया में भिड़ेंगे प्रतीक-अरशद , ‘घमासान’ फिल्म का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

विज्ञापन

कौन सी थी दिशा सालियान?

दिशा सालियान का जन्म 26 मई 1992 को कर्नाटक में हुआ था लेकिन उनकी परवरिश मुंबई में थीं. दिशा ने मुंबई में ही अपनी मास मीडिया की पढ़ाई भी पूरी की थी. वहीं बाद में दिशा ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा था और कई फर्म के लिए बतौर मैनेजर काम किया था. हालांकि, बाद में दिशा ने कई बॉलीवुड स्टार्स के साथ बतौर मैनेजर काम किया था. इस लिस्ट में बॉलीवुड मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का नाम भी मौजूद है.

यह भी पढ़ें: सुशांत सिंह से 6 दिन पहले हुई थी दिशा सालियान की मौत, दोनों का क्या था कनेक्शन? अब CBI करेगी जांच

विज्ञापन

 ऐश्वर्या राय समेत इन सितारों की रही हैं मैनेजर

रिपोर्ट की मानें, तो साल 2015 आई मूवी जज्बा के दौरान दिशा ने एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के लिए बतौर मैनेजर काम किया था. वहीं बाद दिशा ने कॉमेडियन भारती सिंह और एक्टर वरुण शर्मा की भी मैनेजर रह चुकी हैं. वहीं दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पहले वो एक्टर की मैनेजर थी. आपको बता दें कि सुशांत सिंह की मौत से 6 दिन पहले उनकी मैनेजर दिशा की 14वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी. दोनों की मौत में महज चंद दिनों का ही फांसला था, जिसके बाद लोग दोनों की मौत को जोड़कर देख रहे थे. हालांकि, अब बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिशा की मौत की सीबीआई की जांच का आदेश दे दिया है, जिसके बाद परिवार वाले और दूसरे लोग को उम्मीद कर रहे हैं कि सच अब जल्द ही सामने आ जाएगा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola