Bigg Boss 18: दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) का बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर से इविक्शन न सिर्फ खुद राठी के लिए बल्कि होस्ट सलमान खान सहित कंटेस्टेंट के फैंस के लिए भी शॉकिंग था। ऐसा नहीं है कि दिग्विजय का घर में कॉन्ट्रीब्यूशन कम होता था। लेकिन घर के लोगों ने उन्हे इविक्शन टास्क में ये कह कर बाहर किया कि उनका घर में कहीं भी योगदान होता ही नहीं था। वहीं टाइम गॉड बनी श्रुतिका को इस पावर को दिलाने में भी सबसे बड़ा हाथ दिग्विजय राठी का ही था। लेकिन उन्होंने ही दोस्त की पीठ पर खंजर भोंका और उन्हें बॉटम 6 में रख दिया। ऐसे में सवाल ये उठता है कि राठी के इविक्शन के पीछे असली दोषी कौन है, श्रुतिका या बिग बॉस? एक पोस्ट में इस बात का खुलासा हो गया है। आइए जान लेते हैं असली दोषी का नाम…
कौन है राठी के इविक्शन का असली अपराधी
बिग बॉस के फैन पेज #BiggBoss_Tak पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में एक बताया गया है कि राठी का असली दोषी कौन है? पोस्ट में लिखा है- बिग बॉस ने श्रुतिका अर्जुन को दिग्विजय के निष्कासन के लिए बलि का बकरा बनाया और घर को उनके खिलाफ कर दिया। मैं हमेशा से यह कहता रहा हूं – निर्माताओं ने इस निष्कासन की प्लानिंग पहले से ही कर ली थी। वे “अनुचित” रुझानों से बचने और श्रुतिका पर दोष मढ़ने के लिए सही समय का इंतजार कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: Digvijay Rathee की बिग बॉस 18 में वापसी, सलमान के सामने गिनाए दुश्मनों के नाम
श्रुतिका के कंधे पर रख चलाई बंदूक
ये तो साफ ही दिखाई दे रहा है कि बिग बॉस ने श्रुतिका के कंधे पर बंदूक रखकर चलाई है। पोस्ट में आगे लिखा- यहां तक कि अगर श्रुतिका अपनी रैंकिंग बदल भी ली होती, तो भी वे उसे अपनी कहानी में फिट करने के लिए “भ्रमित” कहते। घर के अंदर छह नामों के मुकाबले प्रतियोगियों ने दिग्विजय को वोट देकर बाहर कर दिया। दिग्विजय के इविक्शन पर श्रुतिका की गलती नहीं थी। इसकी योजना निर्माताओं ने बनाई थी और घर के सदस्यों ने उन्हें वोट दे दिया। श्रुतिका की कोई गलती है ही नहीं।
शुरुआत से ही राठी को बाहर करने के लिए बनाए जा रहे थे समीकरण
बिग बॉस 18 के घर में आपने शुरुआत से ही देखा है कि बिग बॉक कई बार बायस्ड हुए हैं। चाहे वो ईशा सिंह के टाइम गॉड बनने वाला टास्क हो या फिर दिग्विजय के इविक्शन वाला टास्क। राठी को तो शुरुआक से ही बिग बॉस ने अपने निशाने पर रखा और कभी उन्हें रजत को लेकर ट्रोल किया तो कभी कशिश के मामले में उन्हें बिना बात के घसीटा। ऐसे में ये तो साफ है कि उन्हें भी लग गया था कि कहीं न कहीं राठी बाकी कंटेस्टेटं पर भारी पड़ रहे हैं। वहीं ये भी हो सकता है कि टीआरपी में उछाल लाने के लिए ये सारा षड़यंत्र रचा गया। पोस्ट में ये भी बताया गया कि बिग बॉस को प्रतियोगियों को परेशान करना बंद करना होगा। उन्होंने ऐसा दिग्विजय के साथ किया और अब वे श्रुतिका को निशाना बना रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Digvijay Rathi के बाद शॉकिंग डबल एलिमिनेशन, रातों रात दो और कंटेस्टेंट हुए बेघर
संबंधित खबरें
Indira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
41 mins agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
1 hr agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
1 hr agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
2 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
3 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
4 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
5 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
21 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines