Who is Zubeen Garg: बॉलीवुड के फेमस सिंगर और म्यूजिशिन जुबीन गर्ग का निधन हो गया है. जुबीन गर्ग के निधन से इंडस्ट्री में मातम पसर गया है. सिंगर के निधन की खबर से फैंस और फैमिली बहुत परेशान हैं. अचानक आई इस खबर पर तो कुछ लोगों को यकीन करना भी मुश्किल हो रहा है. इस बीच लोगों के मन में सिंगर के बारे में जानने की इच्छा भी हो रही है. आइए जानते हैं कि कौन थे जुबीन गर्ग?
कौन थे जुबीन गर्ग?
जुबीन गर्ग की बात करें तो वो बॉलीवुड के फेमस सिंगर थे. साथ ही वो एक शानदार म्यूजिशिन भी थे. 18 नवंबर को जन्म जुबीन ने असमिया, बंगाली और हिंदी भाषा की फिल्म और गानों में काम किया है. गर्ग ने महज तीन साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था. जुबीन की पहली गुरु उनकी मां थीं. जी हां, जुबीन ने अपनी मां से ही गाना सीखा था. इसके अलावा जुबीन ने पंडित रॉबिन बनर्जी से 11 साल तक तबला बजाना सीखा.
कैसे गई जुबीन गर्ग की जान?
जुबीन गर्ग की मौत की वजह की बात करें तो 19 सितंबर, 2025 को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग करते समय जुबीन का एक्सीडेंट हो गया. आनन-फानन में सिंगर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दोपहर 2:40 बजे आईसीयू में भर्ती होने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. जुबीन के निधन की खबर से हर कोई हैरान रह गया.
विवादों से भी जुबीन का गहरा नाता
दरअसल, साल 2019 में में जुबीन के एक बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया था. जुबीन ने कहा था कि मैं ब्राह्मण हूं, लेकिन मैंने फिल्म में अपना लगुन (ब्राह्मणों द्वारा पहना जाने वाला एक पवित्र धागा) तोड़ दिया था. मैंने पहले भी धागा उतार दिया था और अब भी नहीं पहनता हूं. इन ब्राह्मणों को मार देना चाहिए.
2024 में भी हुआ था बवाल
हालांकि, सिंगर ने इसके लिए बाद में माफी भी मांगी थी. इसके अलावा साल 2024 में अप्रैल में बिहू कॉन्सर्ट के दौरान, जुबीन ने भीड़ से कहा था कि कृष्ण, एक हिंदू देवता, कभी भगवान नहीं थे बल्कि एक इंसान थे और इसके बाद उन्हें माजुली जिला सत्र महासभा से प्रतिबंधित कर दिया गया था.
यह भी पढ़ें- Kalki 2898 AD 2 से क्यों बाहर हुईं Deepika Padukone, क्या है सच?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
5 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
6 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
6 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
8 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
9 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines