Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अक्सर ही अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. दीपिका इन दिनों ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल से बाहर होने की वजह से चर्चा में हैं. साथ ही ये भी बातें हो रही हैं कि आखिर दीपिका फिल्म से बाहर हुई? दरअसल, सुनने में आया है कि दीपिका की दो शर्तों की वजह से उन्हें फिल्म से बाहर किया गया है.
‘कल्कि 2898 एडी’
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो एक्ट्रेस की पहली शर्त थी कि ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल के लिए उनकी फीस में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो. वहीं, एक्ट्रेस की दूसरी शर्त थी कि 7 घंटे की शिफ्ट हो. गौरतलब है कि ‘कल्कि 2898 एडी’ एक VFX वाली फिल्म है. फिल्म की शूटिंग इतने कम समय में नहीं हो सकती है और कम टाइम में शूटिंग करने से फिल्म के बजट में भी इजाफा होगा. ज्यादा जानकारी के लिए दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.