Who Is Zanai Bhosle: सिनेमा की दुनिया में एक से बढ़कर एक फनकार हुए हैं, जिनको सदियों तक दुनिया याद रखेगी। इसी क्रम में संगीत की दुनिया में एक नाम है आशा भोसले। आशा भोसले ने हिंदी सिनेमा में इतने खूबसूरत गाने गाए हैं जिनको लोग खूब पसंद करते हैं। जब आशा भोसले खुद इतना बड़ा नाम हैं, तो उनसे जुड़ी हर चीज खास ही होगी, फिर चाहे कोई बात हो या घर का कोई सदस्य। दरअसल आशा भोसले की पोती हैं जनाई भोसले। हाल ही में वह आशा भोसले के साथ एक इवेंट में नजर आईं, जिसके बाद उनको लेकर चर्चा तेज हो गई है।
हीरोइन से कम नहीं हैं
एक इवेंट के दौरान जनाई भोसले अपनी दादी के साथ पहुंचीं थीं, जहां सभी उनकी खूबसूरती के दीवाने हो गए। सोशल मीडिया पर जनाई की खूब तारीफ हो रही है। इसके अलावा कई लोग उनकी तुलना काजोल और ऐश्वर्या राय से कर रहे हैं। इस फोटो में वह वाकई में बहुत खूबसूरत लग रही हैं, जिनको देखने के बाद आप भी कहेंगे कि आशा भोसले की पोती किसी हीरोइन से कम नहीं हैं।
मराठी फिल्मों में गाना गा चुकी हैं जनाई
आशा भोसले के बेटे का नाम आनंद भोसले और बहू का नाम अनुजा भोसले है। इनके दो बच्चे हैं, जनाई भोसले उनकी छोटी बेटी का नाम है। जनाई अपनी दादी की तरह सिंगर और म्यूजीशियन हैं। वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं। खूबसूरती के मामले में जनाई बॉलीवुड की एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। इंडियन और वेस्टर्न हर लुक में जनाई प्यारी लगती हैं। बता दें कि वह कई मराठी फिल्मों में गाना भी गा चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: एक्टिंग को सबसे खराब पेशा मानती हैं Gauri, पत्नी की शर्तों पर जीते हैं Shahrukh Khan
श्रद्धा कपूर और जनाई का रिश्ता क्या कहलाता है
चलिए अब आपको बताते हैं कि आखिर जनाई का श्रद्धा कपूर से क्या नाता है। उसके लिए पहले यह बताते हैं कि आखिर श्रद्धा कपूर का भोसले परिवार से क्या रिश्ता है। श्रद्धा कपूर के बारे में ये बात कम लोग ही जानते हैं कि उनका और लता मंगेशकर के बीच गहरा रिश्ता है। दरअसल श्रद्धा कपूर के नाना और लता मंगेशकर कजिन हैं यानी की श्रद्धा की मां शिवांगी कपूर, लता मंगेशकर की भतीजी हैं। इस लिहाज से श्रद्धा, लता मंगेशकर और आशा भोसले की नातिन हुईं। इस रिश्ते से जनाई कपूर और श्रद्धा कपूर बहनें लगती हैं।
संबंधित खबरें
Video: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
11 hrs agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
12 hrs agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
14 hrs ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
16 hrs ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
18 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
19 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
21 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
21 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
21 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines