---विज्ञापन---

खूबसूरती में एक्ट्रेस को भी टक्कर देती हैं Zanai Bhosle? आशा भोसले और श्रद्धा कपूर संग है खास रिश्ता

Who Is Zanai Bhosle: एक इवेंट के दौरान जनाई भोसले अपनी दादी के साथ पहुंचीं थीं, जहां सभी उनकी खूबसूरती के दीवाने हो गए। सोशल मीडिया पर जनाई की खूब तारीफ हो रही है।

---विज्ञापन---

Who Is Zanai Bhosle: सिनेमा की दुनिया में एक से बढ़कर एक फनकार हुए हैं, जिनको सदियों तक दुनिया याद रखेगी। इसी क्रम में संगीत की दुनिया में एक नाम है आशा भोसले। आशा भोसले ने हिंदी सिनेमा में इतने खूबसूरत गाने गाए हैं जिनको लोग खूब पसंद करते हैं। जब आशा भोसले खुद इतना बड़ा नाम हैं, तो उनसे जुड़ी हर चीज खास ही होगी, फिर चाहे कोई बात हो या घर का कोई सदस्य। दरअसल आशा भोसले की पोती हैं जनाई भोसले। हाल ही में वह आशा भोसले के साथ एक इवेंट में नजर आईं, जिसके बाद उनको लेकर चर्चा तेज हो गई है।

हीरोइन से कम नहीं हैं

---विज्ञापन---

एक इवेंट के दौरान जनाई भोसले अपनी दादी के साथ पहुंचीं थीं, जहां सभी उनकी खूबसूरती के दीवाने हो गए। सोशल मीडिया पर जनाई की खूब तारीफ हो रही है। इसके अलावा कई लोग उनकी तुलना काजोल और ऐश्वर्या राय से कर रहे हैं। इस फोटो में वह वाकई में बहुत खूबसूरत लग रही हैं, जिनको देखने के बाद आप भी कहेंगे कि आशा भोसले की पोती किसी हीरोइन से कम नहीं हैं।

---विज्ञापन---

मराठी फिल्मों में गाना गा चुकी हैं जनाई

आशा भोसले के बेटे का नाम आनंद भोसले और बहू का नाम अनुजा भोसले है। इनके दो बच्चे हैं, जनाई भोसले उनकी छोटी बेटी का नाम है। जनाई अपनी दादी की तरह सिंगर और म्यूजीशियन हैं। वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं। खूबसूरती के मामले में जनाई बॉलीवुड की एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। इंडियन और वेस्टर्न हर लुक में जनाई प्यारी लगती हैं। बता दें कि वह कई मराठी फिल्मों में गाना भी गा चुकी हैं।

---विज्ञापन---

https://www.instagram.com/p/C1WI0LKN_OL/?img_index=1

यह भी पढ़ें: एक्टिंग को सबसे खराब पेशा मानती हैं Gauri, पत्नी की शर्तों पर जीते हैं Shahrukh Khan

---विज्ञापन---

श्रद्धा कपूर और जनाई का रिश्ता क्या कहलाता है

चलिए अब आपको बताते हैं कि आखिर जनाई का श्रद्धा कपूर से क्या नाता है। उसके लिए पहले यह बताते हैं कि आखिर श्रद्धा कपूर का भोसले परिवार से क्या रिश्ता है। श्रद्धा कपूर के बारे में ये बात कम लोग ही जानते हैं कि उनका और लता मंगेशकर के बीच गहरा रिश्ता है। दरअसल श्रद्धा कपूर के नाना और लता मंगेशकर कजिन हैं यानी की श्रद्धा की मां शिवांगी कपूर, लता मंगेशकर की भतीजी हैं। इस लिहाज से श्रद्धा, लता मंगेशकर और आशा भोसले की नातिन हुईं। इस रिश्ते से जनाई कपूर और श्रद्धा कपूर बहनें लगती हैं।

First published on: Jan 04, 2024 02:39 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola