यूट्यूबर Anjali Chauhan कौन? जिनके बॉयफ्रेंड ने दी प्राइवेट फोटो लीक करने की धमकी

Who is Youtuber Anjali Chauhan: इस वक्त हर कोई अंजिल चौहान के बारे में बात कर रहा है। अब भई अंजलि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं, तो जाहिर है कि लोगों में उनकी बातें तो होंगी ही। हालांकि कुछ लोग अभी भी ये जानना चाहते हैं कि आखिर अंजलि चौहान हैं कौन?

Anjali Chauhan

Anjali Chauhan

Who is Youtuber Anjali Chauhan: आजकल किस पर भरोसा किया जाए, किस पर नहीं… कुछ कहा नहीं जा सकता? इस वक्त अंजिल चौहान नाम की एक यूट्यूबर चर्चा में हैं। अब भई अंजलि ने अपने बॉयफ्रेंड विक्की शर्मा को लेकर कई हैरान करने वाले दावे किए हैं, तो जाहिर है कि उनके बारे में चर्चा होगी ही। हालांकि कुछ लोगों के मन में अभी भी ये सवाल है कि आखिर कौन हैं ये अंजलि चौहान? आइए आपको बताते हैं…

विज्ञापन

कौन हैं अंजलि चौहान?

अंजलि चौहान की बात करें वो सोशल मीडिया का एक मशहूर चेहरा है। जी हां, इंटरनेट पर अंजलि अपनी वीडियो को लेकर बेहद पॉपुलर हैं। उत्तर प्रदेश की रहने वाली अंजलि ने टिकटॉक पर वीडियो बनाकर अपने करियर की शुरुआत की थी। इंटरनेट पर शॉर्ट वीडियो और जो लोग रील देखते हैं, उन लोगों के बीच अंजिल बेहद पॉपुलर हैं। जब अंजलि ने वीडियो बनाना शुरू किया था, तो उस वक्त छोटे मोबाइल फोन को यूज करती थी। हालांकि उनके वीडियो लोगों को बेहद पसंद आते थे और यूजर्स उनके हाव-भाव की तुलना माधुरी दीक्षित से करते थे, जिसकी वजह से उनकी फैन-फॉलोइंग बढ़ने लगी और वो इंटरनेट का एक मशहूर चेहरा बन गईं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anjali Chauhan (@anjali_chauhan.777)

क्यों चर्चा में हैं अंजलि?

हालांकि अब अंजलि चौहान अपने काम नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। जी हां, यूट्यूबर का दावा है कि उनके साथ ठगी हुई है। अंजिल ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराते हुए कहा कि विक्की शर्मा नाम के एक शख्स संग वो रिलेशन में थीं। दोनों का प्यार परवान चढ़ा और शुरू में दोनों लंबी-लंबी बातें करते थे, लेकिन विक्की बहुत शातिर है और उसने अंजिल संग बात करते हुई कॉल रिकॉर्डिंग की। कुछ दिन बीतने के बाद विक्की ने अंजलि से रुपयों की मांग की। हालांकि जब अंजलि ने उसे रुपये देने से मना किया, तो विक्की ने अंजलि को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और कहा कि अगर वो उसे रुपये नहीं देगी, तो वो अंजलि की कॉल रिकॉर्डिंग और निजी फोटोज वायरल कर देगा।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anjali Chauhan (@anjali_chauhan.777)

अंजलि ने दर्ज करवाया केस

अंजिल का कहना है कि उसे डर था कि कहीं विक्की सच में ऐसा ना कर दें, तो उसने विक्की को रुपये देने शुरू किए। ऐसे करते-करते अंजलि ने विक्की को 95 हजार रुपये दिए, लेकिन कहते हैं कि इंसान की नियत कभी नहीं भरती और विक्की की डिमांड बढ़ती रही और इस तरह विक्की, अंजलि को ब्लैकमेल करने लगा। हालांकि अब अंजलि ने इस पर सख्त होते हुइ केस दर्ज करवा दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ