Malaika Arora को फिर हुई मोहब्बत! इंस्टाग्राम पर दिखाया चेहरा, अब किसके 'प्यार में' है वो?

Malaika Arora: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। अब भई मलाइका ने खुद ही अपने ‘प्यार में’ होने का ऐलान कर दिया है, तो जाहिर है कि एक्ट्रेस चर्चा में तो आएगी ही ना। आइए आपको बताते हैं कि आखिर एक्ट्रेस किसके प्यार में हैं?

Malaika Arora

Malaika Arora

Malaika Arora: बॉलीवुड के तमाम सितारे ऐसे हैं, जो सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं। ये सेलेब्स ना सिर्फ एक्टिव रहते हैं बल्कि फैंस के संग लेटेस्ट अपडेट भी शेयर करते रहते हैं। हालांकि अगर मलाइका अरोड़ा की बात करें तो बीते कुछ दिनों से एक्ट्रेस सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से गॉसिप टाउन में चर्चा हो रही है कि अर्जुन कपूर और मलाइका दोनों अलग हो गए हैं। हालांकि इन रूमर्स पर दोनों में से किसी ने कोई बयान नहीं दिया है। इस बीच अब मलाइका ने अपने ‘प्यार में’ होने का ऐलान कर दिया है। जी हां, एक्ट्रेस को अब फिर से मोहब्बत हो गई है और ये हमारा नहीं बल्कि खुद मलाइका का कहना है।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में मलाइका ने जो फोटो शेयर की है, वो किसी और की नहीं बल्कि उनके दिल के बेहद करीब एक ब्लैक और ब्राउन पप्पी की है, जो देखने में बेहद क्यूट है। इस पप्पी की फोटो को शेयर करते हुए मलाइका ने जो कैप्शन लिखा है वो लोगों का ध्यान खींच रहा है। जी हां, एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है ‘प्यार में’ (in Love)… मलाइका के इस कैप्शन से साफ है कि वो इस पप्पी के प्यार में हैं। अब भई जो देखने में इतना सुंदर, क्यूट और मासूम हो, उससे मलाइका तो क्या? कोई भी प्यार कर बैठेगा।

विज्ञापन
Malaika Arora

Malaika Arora

पेरिस ओलंपिक 2024 को एंजॉय करती दिखी थीं मलाइका

गौरतलब है कि हाल ही में मलाइका पहले स्पेन गई थी और उसके बाद को पेरिस ओलंपिक 2024 को एंजॉय करती नजर आई। स्पेन से जब मलाइका ने अपनी फोटोज शेयर की तो एक मिस्ट्रीमैन की झलक सामने आई और पेरिस में भी ऐसा ही हुआ, जिससे मलाइका और अर्जुन के अलग होने की चर्चा को बार-बार हवा मिली। हालांकि इन फोटोज पर भी एक्ट्रेस ने कोई रिएक्ट नहीं किया था।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

Malaika Arora with Mystery Man

Malaika Arora with Mystery Man

विज्ञापन

दोनों में है 10 साल का फासला

बता दें कि मलाइका और अर्जुन दोनों एक-दूसरे के साथ कई सालों से रिलेशनशिप में हैं। दोनों अक्सर अपने रिश्तें को लेकर चर्चा में आ जाते हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर दोनों की साथ में फोटोज नजर आ जाती है। हालांकि दोनों की उम्र में करीब 10 साल का फासला है और इसकी वजह से दोनों को अक्सर ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ती है। बावजूद इसके दोनों साथ नजर आते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ