अर्चना पूरन सिंह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ जाती है। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक अर्चना को लेकर चर्चा होती रहती है। इन दिनों अर्चना नहीं बल्कि उनका बेटा आर्यमान सेठी लाइमलाइट में बना हुआ है। आर्यमान सेठी अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड का चेहरा दुनिया को दिखाया है। इस बीच सभी जानना चाहते हैं कि कौन हैं आर्यमार की गर्लफ्रेंड योगिता बिहानी? आइए जानते हैं इनके बारे में…
कौन हैं योगिता बिहानी?
आर्यमान सेठी की बात करें तो वो योगिता बिहानी को डेट कर रहे हैं। योगिता बिहानी ‘द केरला स्टोरी’ में नजर आ चुकी हैं और एक जानी-पहचानी अभिनेत्री हैं। साल 1995 में 7 अगस्त को योगिता बिहानी का जन्म हुआ था। योगिता बिहानी राजस्थान से आती हैं। योगिता बिहानी को ‘विक्रम वेधा’ के लिए भी जाना जाता है। ‘विक्रम वेधा’ में योगिता ने रोहित सराफ की लवर का रोल अदा किया था।
कब शुरू किया एक्टिंग का सफर?
योगिता बिहानी के फिल्मी करियर की बात करें तो साल 2017 में उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। योगिता ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में डिग्री ली और इसके बाद फरीदाबाद में एक रेडफूडी स्टार्टअप का हिस्सा बन गई। फिर साल 2016 तक योगिता ने यहां काम किया और फिर फिल्मी दुनिया का रुख किया। योगिता ने अपने काम की शुरुआत टीवी से की।
सेल्स और मार्केटिंग कोऑर्डिनेटर
योगिता मुंबई आई और इसके बाद उन्होंने सेल्स और मार्केटिंग कोऑर्डिनेटर का काम किया। इसके बाद कुछ समय उन्होंने मॉडलिंग को दिया। साल 2017 में योगिता पहली बार फूड शो Femme Foodies में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई। इसके बाद उन्होंने पीछे मुडकर नहीं देखा और उन्होंने फिल्मों के ऑडिशन दिए। हालांकि, शुरू में सफल नहीं हो सकी और नाकाम रहीं।
फिल्म ‘द केरल स्टोरी’
योगिता ने हार नहीं मानी और वो लगातार मेहनत करती रहीं। इसके बाद उन्हें सलमान खान के शो ‘दस का दम’ में देखा गया। सलमान के शो के बाद उन्हें टीवी से ऑफर आने लगे। हालांकि, टीवी पर भी उन्हें वो पहचान नहीं मिली, जिसकी वो हकदार थी। इसके बाद योगिता, ‘एके वर्सेज एके’ (AK vs AK)’ और ‘विक्रम वेधा जैसी फिल्मों में नजर आई। फिर फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ से योगिता को पहचान मिली और वो चर्चा में आईं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss में यूं ही इतने डैशिंग नहीं दिखते Salman Khan, ये खास शख्स डिसाइड करता है ‘भाईजान’ के आउटफिट
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
7 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
8 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
12 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
13 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
15 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
16 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
17 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
18 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
19 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines