Bigg Boss में यूं ही इतने डैशिंग नहीं दिखते Salman Khan, ये खास शख्स डिसाइड करता है 'भाईजान' के आउटफिट

टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस इस बार अपने 19वें सीजन के साथ आने वाला है। फैंस को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं और बेसब्री से इसके ऑनएयर होने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब सलमान के बिग बॉस लुक की बात कर लेते हैं कि उसे कौन डिजाइन करता है?

Bigg Boss, salman khan

बिग बॉस 19 में 5 बड़े बदलाव होंगे। image credit- instagram

टीवी के सबसे मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के मंच पर सलमान खान अपने स्टाइल और लुक से हर बार दर्शकों का दिल जीत लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान के इस डैशिंग लुक के पीछे एक खास शख्स की मेहनत छिपी है? चलिए आज इस राज से पर्दा उठाते है और जानते है कि आखिर शो में भाईजान को इतना बेहतरीन लुक देने के पीछे किसका हाथ रहता है?

सलमान के स्टाइल का जादू

सलमान के ‘बिग बॉस’ आउटफिट्स को डिजाइन करने का जिम्मा मशहूर फैशन डिजाइनर और स्टाइलिस्ट एशले रेबेलो संभालते हैं, जो भाईजान के लुक को हर बार नया स्टाइल देते हैं। एशले रेबेलो लंबे समय से सलमान खान के साथ जुड़े हुए हैं और उनकी स्टाइलिंग का जादू न केवल ‘बिग बॉस’ में बल्कि उनकी फिल्मों और इवेंट्स में भी देखने को मिलता है।

मॉडर्न और ट्रेडिशनल स्टाइल

‘बिग बॉस’ के हर सीजन में सलमान खान का लुक चर्चा का विषय बनता है और इसके पीछे एश्ले की क्रिएटिविटी और सलमान की पर्सनैलिटी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। एशले रेबेलो हर बार सलमान के लिए ऐसे आउटफिट्स चुनते हैं, जो उनके कूल और कैजुअल वाइब को बनाए रखते हुए शो के ग्लैमर को भी बढ़ाते हैं। ‘बिग बॉस 18’ में सलमान के लुक की बात करें तो एश्ले ने मॉडर्न और ट्रेडिशनल स्टाइल का शानदार फ्यूजन दिखाया था।

वीकेंड का वार हो या ग्रैंड फिनाले

कभी सलमान स्टाइलिश ब्लेजर और डेनिम में नजर आए थे, तो कभी ट्रेडिशनल कुर्ता-पायजामा में अपने देसी लुक में दिखे थे।सलमान की स्टाइलिंग में खास बात यह है कि एश्ले उनके कम्फर्ट का भी पूरा ख्याल रखते हैं। चाहे वह वीकेंड का वार हो या ग्रैंड फिनाले। सलमान के आउटफिट्स हमेशा ट्रेंड सेट करते हैं। फैन्स उनके लुक को कॉपी करने की कोशिश करते हैं और सोशल मीडिया पर उनके आउटफिट्स की तस्वीरें वायरल हो जाती हैं।

कौन हैं एशले रेबेलो?

अगर आपके मन में ये सवाल आ रहा है कि आखिर एशले रेबेलो कौन हैं, तो बता दें कि एशले रेबेलो एक पॉपुलर भारतीय फैशन डिजाइनर हैं, जो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने बेहतरीन काम करने के लिए जाने जाते हैं। वह खासतौर पर सलमान खान के लिए कपड़े डिजाइन करते हैं और उन्होंने कई मशहूर फिल्मों में उनके लिए काम किया है। सोशल मीडिया पर भी एशले रेबेलो काफी एक्टिव रहते हैं और उनकी इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग भी काफी है। इंस्टाग्राम पर 471k लोग उन्हें फॉलो करते हैं।

सलमान का लुक देखने के लिए फैंस एक्साइटेड

इस बार बिग बॉस का 19वां सीजन आने वाला है। कहा जा रहा है कि इस बार ‘बिग बॉस 19’ की थीम रिवाइंड होगी, जिसमें मेकर्स पुराने सीजन की यादें ताजा करेंगे। इसके अलावा ऐसा पहली बार होगा जब ‘बिग बॉस 19’ 5.5 महीने तक चलेगा, जो इसे अब तक का लंबा सीजन बनाएगा। दर्शक सलमान खान को एक बार फिर शो को होस्ट करते हुए देखने के लिए बेताब है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ