Arunita Kanjilal बनने वाली हैं मां? Indian Idol 12 फेम सिंगर के बारे में उड़ रही अफवाह सच या झूठ?

Arunita Kanjilal Pregnancy Rumours: इन दिनों सोशल मीडिया पर अरुणिता कांजीलाल और पवनदीप राजन को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही है। कहा जा रहा है कि दोनों शादी के पहले ही पेरेंट्स बनने वाले हैं।

Arunita Kanjilal Pregnancy Rumours

Arunita Kanjilal Pregnancy Rumours

Arunita Kanjilal Pregnancy Rumours: कुछ सेलेब्स और इंटरनेट के कुछ फेमस चेहरे अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर अरुणिता कांजीलाल और पवनदीप राजन फिर से चर्चा में आ गए हैं। अब इंटरनेट पर ऐसी बातें हो रही हैं कि शादी के पहले ही दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं, तो जाहिर-सी बात है कि इन्हें लेकर बातें तो होगी ही, लेकिन क्या है इन अफवाहों की सच्चाई? आइए जानते हैं…

विज्ञापन

बेहद पॉपुलर है दोनों की जोड़ी

दरअसल, अरुणिता कांजीलाल और पवनदीप राजन दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन हर बार दोनों ने इस रिश्तें से इंकार ही किया है। हालांकि, NEWS24 दोनों के रिश्ते में होने की पुष्टि नहीं करता है। अरुणिता कांजीलाल और पवनदीप राजन बेहद मशहूर चेहरे हैं। ऐसे में जाहिर है कि दोनों को लेकर छोटी से छोटी बात भी सुर्खियों में आ जाएगी। इन दोनों की जोड़ी दर्शकों को इतनी पसंद है कि इनकी वजह से शो की टीआरपी सातवें आसमान पर गई।

विज्ञापन

शादी से पहले ही बनेंगे पेरेंट्स?

जैसे ही शो खत्म हुआ तो खबरें आई कि दोनों जल्दी ही शादी करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब एक ऐसी फोटो इंटरनेट पर सामने आई है, जिसकी वजह से ये बातें हो रही हैं कि कपल शादी से पहले ही पेरेंट्स बनने वाला है। सोशल मीडिया पर अरुणिता की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

Arunita Kanjilal

Arunita Kanjilal

विज्ञापन

झूठी निकली अफवाह

सामने आई फोटो में पवनदीप राजन भी पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो के वायरल होने के बाद जब चर्चा हुई कि अरुणिता शादी से पहले ही मां बनने वाली हैं, तो इस फोटो की सच्चाई को खंगाला गया और पता लगा कि ये फोटो AI द्वारा क्रिएट की गई है और ये पूरी तरह से फेक है। अरुणिता की मां बनने की अफवाह भी झूठी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arunita Kanjilal (@arunitakanjilal)

विज्ञापन

शादी को लेकर भी हुई थी चर्चा

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब कपल को लेकर किसी तरह की अफवाह उड़ी हो। जी हां, इसके पहले भी दोनों की शादी को लेकर खूब बातें हुई थी, लेकिन उस दौरान एक इंटरव्यू में अरुणिता ने कहा था कि हम दोनों को लेकर लोग ना जाने क्या-क्या बोलते रहते हैं, लेकिन इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arunita Kanjilal (@arunitakanjilal)

विज्ञापन

अभी कुछ नहीं कहा जा सकता

हम दोनों एक-दूसरे को लंबे टाइम से जानते हैं और हमें एक-दूसरे के बारे में सब पता है। ऐसे में कौन क्या कह रहा है इस पर ध्यान देना जरूरी नहीं। हालांकि अभी भी दोनों की शादी को लेकर कुछ साफ नहीं है। हो सकता है कि दोनों अभी शादी में और टाइम लें। अब आने वाले समय में ही इनके रिश्ते के बारे खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ