Vedika Pinto कौन हैं? जो Nishaanchi में Aaishvary Thackeray संग निभा रही लीड रोल

Who is Vedika Pinto: अनुराग कश्यप की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘निशांची’ के रिलीज होने का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच अब फिल्म की लीड एक्ट्रेस सुर्खियों में आ गई हैं।

Vedika Pinto

Vedika Pinto कौन हैं? image credit- instagram

Who is Vedika Pinto: अनुराग कश्यप की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘निशांची’ का हर किसी को बेहद बेसब्री से इंतजार है। फिल्म को लेकर लोग बहुत एक्साइटेड हैं। इस बीच अब फिल्म की एक्ट्रेस वेदिका पिंटो चर्चा में हैं। वेदिका पिंटो फिल्म में ऐश्वर्य ठाकरे के साथ लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इस बीच वेदिका की चर्चा हो रही है और लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं वेदिका पिंटो?

कौन हैं वेदिका पिंटो?

अभिनेत्री वेदिका पिंटो की बात करें तो वो एक इंडियन एक्ट्रेस हैं। वेदिका की पहली फिल्म ‘ऑपरेशन रोमियो’ थी। इस फिल्म के बाद वेदिका को आदित्य रॉय कपूर के साथ ‘थडम’ की रीमेक ‘ गुमराह ‘ में देखा गया था। इसके अलावा वेदिका ने कई म्यूजिक वीडियोज से भी लोगों का ध्यान खींचा है। साल 2019 में वेदिका ने ऋत्विज के एक म्यूजिक वीडियो ‘लिग्गी’ में काम किया था, जो बेहद पॉपुलर हुआ था और चार्टबस्टर बना गया था।

फिल्म ‘निशांची’ को लेकर चर्चा में वेदिका

इस म्यूजिक वीडियो ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे और ये इंडिया में सबसे ज्यादा स्ट्रीम किए जाने वाले इंडी गानों में से एक बन गया था। यूट्यूब पर इसे लगभग 20 करोड़ बार देखा जा चुका है। इस गाने की वजह से वेदिका को बेहद पॉपुलैरिटी मिली थी क्योंकि लोगों ने इसमें उनकी एक्टिंग को बेहद पसंद किया था। अब वेदिका अपनी आने वाली फिल्म ‘निशांची’ को लेकर चर्चा में हैं।
https://www.instagram.com/p/C6gd1lkI9xw/?hl=en&img_index=1

19 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

इसके अलावा अगर फिल्म ‘निशांची’ की बात करें तो आज फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। इतना ही नहीं बल्कि बीते दिन फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। वहीं, अगर फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ