Kapil Sharma के कैफे पर दो बार फायरिंग, अलग-अलग गैंग ने ली जिम्मेदारी

Kapil Sharma Cafe Firing Case: पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा का कैफे इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। कपिल के कैफे पर एक महीने में दो बार फायरिंग हो चुकी है।

Kapil Sharma

Kapil Sharma के कैफे पर फायरिंग। image credit- instagram

विज्ञापन

Kapil Sharma Cafe Firing Case: पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे पर एक महीने में दो बार फायरिंग हो चुकी है। इस फायरिंग की जिम्मेदारी दोनों बार अलग-अलग गैंग ने ली है। अब सवाल ये है कि कपिल शर्मा के कनाडा में कौन दो दुश्मन हैं? जिन्होंने उनके कैफे पर फायरिंग करवाई है। आइए जानते हैं इन दोनों गैंग के बारे में…

कौन हैं दो अलग-अलग गैंग?

कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर दो बार फायरिंग हुई है। जुलाई के महीने में ये घटना सामने आई थी। उस वक्त खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। वहीं, अब फिर से कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस हमले की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।

Advertisment

कपिल शर्मा को धमकी

पहली बार जब कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग हुई उस वक्त एक वीडियो सामने आया था। साथ ही दावा किया गया था कि कैफे पर 10 से 12 राउंड फायर किए गए हैं। इतना ही नहीं बल्कि हरजीत सिंह लड्डी की ओर से कपिल को धमकी भी दी गई थी कि अंजाम और भी बुरा हो सकता है। अब कपिल के कैफे पर जो फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। साथ ही फोन ना उठाने पर मुंबई वाले घर पर फायरिंग की बात कही है।

हरजीत सिंह लड्डी ने क्यों करवाई फायरिंग?

कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग की वजह को लेकर हरजीत सिंह ने दावा किया था कि कुछ टाइम पहले कॉमेडियन ने निहंग सिखों की ड्रेस को लेकर उनका मजाक बनाया था। कपिल के इसी मजाक की वजह से हरजीत सिंह नाराज थे और इसके लिए उन्होंने कपिल के मैनेजर से भी बात करने की कोशिश की थी, लेकिन मैनेजर की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। इसी बाद ही कपिल के कैफे पर फायरिंग करवाई गई थी। फायरिंग के बाद हरजीत ने ये भी कहा था कि अगर कपिल ने माफी नहीं मांगी तो आगे और भी बुरे अंजाम होंगे।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने क्यों करवाया हमला?

कपिल शर्मा के कैफे पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फायरिंग का दावा किया है। इसके पीछे की वजह कपिल का सलमान खान को अपने शो में बुलाना बताया गया है। साथ ही एक धमकी भरा एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें कहा गया है कि जो भी सलमान खान के संग काम करेगा, वो अपनी मौत का खुद जिम्मेदार होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ