हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कौन हैं तान्या मिश्रा? जिन्हें फैंस बुला रहे 'नेशनल क्रश'; ग्लैमरस फोटोज के दीवाने हुए यूजर्स

सोशल मीडिया पर तान्या मिश्रा इन दिनों छाई हुई हैं. उनकी फोटोज पर हर काई फिदा हो गया है. वहीं उन्हें सोशल मीडिया पर नेशनल क्रश का टैग दे दिया गया है. चलिए आपको भी तान्या मिश्रा के बारे में डिटेल में बनाते हैं.

विज्ञापन
'नेशनल क्रश' बनीं तान्या मिश्रा Pic Credit- INSTAGRAM(Tanyaa mishra)

Tanya Mishra: फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे ऐसे हैं जो अचानक से चर्चाओं में आ जाते हैं. किसी को जनता प्यार करती है तो कोई ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाता है. इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा एक नाम भी खूब वायरल हो रहा है. ये नाम है एक्ट्रेस और मॉडल तान्या मिश्रा का. सोशल मीडिया पर तान्या मिश्रा के फोटोज खूब वायरल हो रहे हैं और फैंस ने तान्या को नेशनल क्रश का टैग दे दिया है. अब तान्या के बारे में फैंस ज्यादा से ज्यादा चीजें जानना चाहते हैं. मॉडलिंग से अपना करियर शुरू करने वालीं तान्या मिश्रा के लुक्स पर हर कोई फिदा हो गया है और फैंस उनके फोटोज पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर तान्या मिश्रा कौन हैं.

कौन हैं तान्या मिश्रा?

बिहार की रहने वालीं तान्या मिश्रा मुंबई में अपने सपने पूरे कर रही हैं. तान्या ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की. वहीं मॉडलिंग के साथ-साथ तान्या ने फिल्मों और सीरीज में भी बतौर एक्ट्रेस काम किया. कई म्यूजिक वीडियोज में भी तान्या मिश्रा अपनी अदाओं से फैंस को दीवाना बना चुकी हैं. एक्ट्रेस ‘गजनवी’ और ‘चेज’ जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखा चुकी हैं. इसके साथ ही तान्या ‘चिड़िया उड़’ सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं. इस सीरीज में तान्या के किरदार को फैंस ने खूब पसंद किया था. वहीं इस सीरीज में उनके साथ जैकी श्रॉफ, सिकंदर खेर और भूम‍िका चावला भी शामिल थे.

यह भी पढ़ें: दृश्यम फ्रेंचाइजी फैंस के लिए खुशखबरी! बिना कट के रिलीज होगी अजय देवगन की Drishyam 3

विज्ञापन

म्यूजिक वीडियोज में भी आ चुकीं नजर

बता दें फिल्मों और सीरीज में काम करने के साथ-साथ तान्या मिश्रा कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं. इन म्यूजिक वीडियोज में ‘नखरो’ और ‘तू मेरा हो जाएगा’ जैसे गाने शामिल हैं. इन गानों की वजह से ही तान्या लाइमलाइट में आई थीं. वहीं ये गाने सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी तान्या मिश्रा काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस अक्सर अपने लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के 1.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor के बर्थडे पर पत्नी Alia Bhatt ने लुटाया प्यार, गोद में बैठे नजर आए एक्टर

विज्ञापन

क्यों बनीं नेशनल क्रश?

वहीं अब एक्ट्रेस तान्या मिश्रा सोशल मीडिया पर तब चर्चाओं में आईं जब उनकी खूबसूरत फोटोज वायरल होने लगीं. सोशल मीडिया पर अचानक से तस्वीरे होने के बाद ही तान्या मिश्रा के लुक्स चर्चाओं में आ गए और लोग उनकी अदाओं पर फिदा हो गए. अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को नेशनल क्रश कहा जा रहा है. हालांकि ये टैग कोई ऑफिशियल नहीं होता है, ये टैग फैंस अपने फेवरेट सितारों को देते हैं. फिलहाल तान्या मिश्रा ने अपने लुक्स से फैंस का दिल जीतकर ये टैग अपने नाम कर लिया है.  

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola