Allu Arjun की फिल्म Pushpa 2 के गाने 'Kissik' को किसने गाया? कौन हैं Sublahshini?

Who is Sublahshini: फिल्म ‘पुष्पा 2’ का गाना‘किसिक’ (Kissik) इस वक्त खूब चर्चा में है। साथ ही इस गाने की सिंगर की भी खूब बातें हो रही हैं। लोग जानना चाहते हैं कि इस गाने को किसने गाया, तो आइए आपको बताते हैं..

Who is Sublahshini

Who is Sublahshini

Who is Sublahshini: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर इस वक्त जमकर बज बना हुआ है। फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर तरफ फिल्म को लेकर खूब बातें हो रही हैं। हाल ही में इस फिल्म का गाना ‘किसिक’ (Kissik) भी रिलीज हुआ है, जो इस वक्त इंटरनेट पर जमकर सुर्खियों में है। इस आइटम सॉन्ग में अल्लू अर्जुन के अलावा टॉप एक्ट्रेस श्रीलीला ने भी अपना जलवा दिखाया है। इस बीच अब ये भी चर्चा हो रही है कि इस गाने को किसने गाया है, तो आइए जानते हैं…

विज्ञापन

कौन हैं सुबलशिनी?

दरअसल, अगर इस गाने की सिंगर की बात करें तो फिल्म ‘पुष्पा 2’ के आइटम सॉन्ग ‘किसिक’ (Kissik) को सुबलशिनी ने गाया है, जो इस वक्त चर्चा में हैं। साथ ही इस गाने को देवी श्री प्रसाद ने कंपोज किया है। वहीं, अगर सुबलशिनी की बात करें तो वो 24 साल की यंग सिंगर हैं, जिन्होंने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘निलावुकु एन मेल एन्नाडी कोबम’ के वायरल हिट ‘गोल्डन स्पैरो’ से खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है। इसे यूट्यूब पर लाखों बार देखा भी गया है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by THLifestyle (@thehindu_lifestyle)

रेडियो सुनकर मिली गाने की प्रेरणा

इसके साथ ही अगर उनके करियर की बात करें तो म्यूजिक में उनकी जर्नी रेडियो सुनने से प्रेरित होकर शुरू हुई है। इसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। इसके बाद साल 2020 में उन्हें बड़ा ब्रेक तब मिला, जब उन्होंने एक तमिल गायन कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया। उन्होंने ना सिर्फ इसमें हिस्सा लिया बल्कि जीत भी हासिल की। इसके बाद उन्होंने मशहूर म्यूजिक निर्माता न्यूक्लिया के साथ काम किया और इससे उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिलने में मदद हुई।

विज्ञापन

सुबलहशिनी की हो रही तारीफ

वहीं, अब सुबलहशिनी हाल ही में रिलीज हुए ‘पुष्पा 2’ के गाने ‘किसिक’ (Kissik) को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, इस गाने की तुलना ‘पुष्पा’ के पहले पार्ट के गाने ‘ऊ अंतावा’ से की जा रही है, जिसमें सामंथा रुथ प्रभु थीं और यह जबरदस्त हिट रहा था। वहीं, जैसे ही ‘किसिक’ रिलीज हुआ तो सुबलहशिनी भी तुरंत चर्चा में आ गई और उनकी खूब तारीफ होने लगी।

18 घंटे में ही तोड़ दिया था रिकॉर्ड

इसके साथ ही अगर इस गाने की बात करें तो इसने अपनी रिलीज के महज 18 घंटे में ही एक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था। जी हां, ‘किसिक’ (Kissik) ने अपनी रिलीज के महज 18 घंटे में ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है और ये गाना 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला साउथ इंडियन सॉन्ग बन गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ