'प्यार का पंचनामा' फेम एक्ट्रेस बनीं मां, Sonnalli Seygall के घर शादी के डेढ़ साल बाद गूंजी किलकारियां

Sonnalli Seygall Blessed With Baby: ‘प्यार का पंचनामा’ फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने अपने पहले बच्चे को जन्म दे दिया है।

Sonnalli Seygall Blessed With Baby

Sonnalli Seygall Blessed With Baby

Sonnalli Seygall Blessed With Baby: ‘प्यार का पंचनामा’ फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल के फैंस के लिए गुड न्यूज है। एक्ट्रेस ने जबसे अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है सभी को उनके बेबी का इस दुनिया में आने का इंतजार था। अब फाइनली वो मोमेंट आ गया है, जब सोनाली सहगल का बेबी इस दुनिया में आ गया है। एक्ट्रेस मां बन गई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस शादी के डेढ़ साल बाद अपने पहले बेबी का इस दुनिया में वेलकम कर चुकी हैं। हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस ने इस खबर को पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन

सोनाली सहगल ने दिया बेबी गर्ल को जन्म

विज्ञापन

27 नवंबर को हुई डिलीवरी

इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोर्स ने बताया है कि बेबी के जन्म के बाद एक्ट्रेस और उनके पति आशीष सजनानी खुशी से झूम उठे हैं। दोनों पेरेंट्स बनकर बेहद खुश हैं और सभी के प्यार को पाकर बेहद आभारी हैं। अब फैंस को बस उस पल का इंतजार है जब कपल बेटी के जन्म की आधिकारिक पुष्टि करेगा और पोस्ट शेयर कर बेबी गर्ल के जन्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेगा। आपको बता दें, अपने प्रेग्नेंसी के दौरान सोनाली सहगल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रही हैं और अक्सर पैपराजी भी उन्हें स्पॉट करते नजर आते थे।

विज्ञापन

फिल्मों के अलावा वेब सीरीज में भी किया काम

सोनाली सहगल के करियर की बात करें तो उन्होंने ‘प्यार का पंचनामा’, ‘प्यार का पंचनामा 2’ के अलावा और भी कई ढेर सारी फिल्में की हैं। हालांकि, उनकी कोई भी फिल्म इतनी सुपरहिट नहीं हो सकी। सोनाली सहगल ने ओटीटी पर भी काम किया है। उन्होंने ‘Illegal- Justice, Out of Order’ और ‘Anamika’ जैसी वेब सीरीज में भी काम किया है। इसके अलावा वो जल्द ही बैक टू बैक 3 फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ