कौन हैं Sshura Khan? जिनसे अरबाज को तीसरी बार हुआ प्यार! Raveena Tandon से भी खास कनेक्शन
Sshura Khan: रातों-रात सोशल मीडिया पर चर्चा में आने वाली शूरा खान कौन हैं, जिनको लेकर रूमर्स है कि उनकी शादी अरबाज खान से होने वाली है।
Edited By Nancy Tomar

Edited By Nancy Tomar

Sshura Khan: आज हर तरफ शूरा खान (Sshura Khan) की चर्चा हो रही हैं। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बताया जा रहा है कि सलमान खान के भाई अरबाज खान शूरा खान से शादी करने वाले हैं। हालांकि ये अभी रूमर्स हैं, इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई हैं।
इस बीच हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर शूरा खान कौन हैं? जो रातों-रात सुर्खियों में आ गई। आइए जानते हैं…

हर तरफ चर्चा का विषय बनीं शूरा खान बॉलीवुड की एक मेकअप आर्टिस्ट हैं। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो शूरा खान बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी की मेकअप आर्टिस्ट हैं। वहीं, अगर शूरा की बात करें तो सोशल मीडिया हैंडल पर शूरा के 13.2 k फॉलोअर्स हैं। हालांकि उनका अकाउंट प्राइवेट है। साथ ही अभिनेत्री रवीना टंडन ने उन्हें फॉलो किया हुआ है।
https://www.instagram.com/p/ChzS55_vOvF/?img_index=1
बता दें कि हाल ही में जॉर्जिया एंड्रियानी ने अरबाज खान के साथ अपने ब्रेकअप की पुष्टि की है। इसके बाद अब अरबाज और शूरा की शादी की रूमर्स सामने आई हैं। इतना ही नहीं बल्कि इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अरबाज खान और शूरा खान 24 दिसंबर को शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं। कथित तौर पर दोनों की मुलाकात उनकी नई फिल्म पटना शुक्ला के सेट पर हुई थी।
https://www.instagram.com/p/CMrYzxxBEil/
बता दें कि अरबाज खान की पहली शादी मलायका अरोड़ा से हुई थी। हालांकि दोनों ने साल 2016 में अपने अलग होने की खबर सबको दी थी। इसके बाद साल 2017 में 11 मई को दोनों ने ऑफिशियली तलाक ले लिया था। वहीं, अब अरबाज और शूरा की शादी की खबरों की सच्चाई क्या है ये तो वही बता सकते हैं। अब फैंस को दोनों की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: