Who is Srabanti Chatterjee: आज पूरा देश 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। भारतवासी हमेशा ही कुछ ना कुछ खास कर देते हैं। आज स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर ‘टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड’ पर इंडियन एक्ट्रेस ने धमाल मचा दिया है। बंगाली फिल्म ‘देवी चौधुरानी’ की एक्ट्रेस श्राबंती चटर्जी भी चर्चा में आ गई हैं। आइए जानते हैं कि कौन हैं श्राबंती चटर्जी?
कौन हैं श्राबंती चटर्जी?
श्राबंती चटर्जी की बात करें तो साल 1987 में 13 अगस्त को जन्मी श्राबंती एक इंडियन एक्ट्रेस हैं, जो बंगाली फिल्मों में काम करती हैं। श्राबंती बंगाल की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं और बंगाल की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। साल 1997 में श्राबंती ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी।
फिल्म ‘मायर बाधोन’ से शुरू किया था करियर
उन्होंने 1997 में स्वपन साहा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मायर बाधोन’ से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। साल 2003 से एक्ट्रेस को पॉपुलैरिटी मिलती चली गई। अपने करियर के दौरान श्राबंती ने ‘अमानुष’ (2010), ‘शिकारी’ (2016) और ‘भूतचक्र प्राइवेट लिमिटेड’ (2019) जैसी फिल्मों में कई पॉपुलर किरदार निभाए हैं। उन्हें रोमांटिक और पारिवारिक ड्रामा फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए खूब सराहाना मिली है।
‘टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड’ पर दिखाया गया टीजर
वहीं, अब श्राबंती चटर्जी की मोस्ट अवेडेट फिल्म ‘देवी चौधुरानी’ का टीजर 13 अगस्त को रिलीज हो चुका है। फिल्म का टीजर लोगों को खूब पसंद आया। आज 15 अगस्त के खास मौके पर इस फिल्म के टीजर को ‘टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड’ की स्क्रीन पर दिखाया गया है। इसके बाद से फिल्म और एक्ट्रेस को लेकर खूब चर्चा हो रही है।
क्या बोलीं श्राबंती?
फिल्म का टीजर ‘टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड’ पर दिखाए जाने के बाद एक्ट्रेस श्राबंती ने कहा कि यह हमारे लिए और टीम ‘देवी चौधुरानी’ के लिए बेहद रोमांचक है। हमारी अपकमिंग फिल्म ‘देवी चौधुरानी’ (बंगाल की बैंडिट क्वीन) का टीजर भारतीय स्वतंत्रता दिवस 2025 के दौरान न्यूयॉर्क के मशहूर टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर दिखाया गया।
यह भी पढ़ें- Dipika Kakar की Liver Cancer के बाद भी कम नहीं हुई मुश्किल, ट्यूमर के इलाज ने बिगाड़ा एक्ट्रेस का हाल
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
32 mins agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
3 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
3 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
5 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
6 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
7 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
8 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
8 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines