
Dipika Kakar की Liver Cancer के बाद भी कम नहीं हुई मुश्किल, ट्यूमर के इलाज ने बिगाड़ा एक्ट्रेस का हाल
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
Dipika Kakar: एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाती है। हाल ही में दीपिका को लिवर कैंसर का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इलाज के बाद भी एक्ट्रेस को फिर से ट्यूमर होने का खतरा है। ऐसे में दीपिका को डॉक्टरों ने एक साल से ज्यादा समय तक इलाज कराने की सलाह दी थी। इसी को देखते हुए दीपिका ने बीते महीने से टार्गेटेड थेरेपी शुरू की है और इसको लेते हुए उन्हें एक महीना हो गया है।
इस एक महीने में दीपिका की मुश्किलें बढ़ गई है। दरअसल, टार्गेटेड थेरेपी लेने की वजह से दीपिका के बाल झड़ रहे हैं और शरीर पर चकत्ते की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने एक व्लॉग में दी है। दीपिका ने बताया कि उन्हें नाक और गले में परेशानी हो रही है। साथ दवा के साइड इफेक्ट्स से अल्सर और हथेली पर चकत्ते भी हो गए हैं। ये सब टार्गेटेड थेरेपी की वजह से हो रहा है। ज्यादा जानकारी के लिए दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: