Who is Shreya Narayan: ब्रिटेन में हाल ही में चुनाव हुए हैं, जिसमें ऋषि सुनक की पार्टी को करारी हार मिलती हुई दिख रही है। दूसरी तरफ अब लगभग कंफर्म हो चुका है कि लेबर पार्टी के कीर स्टार्मर ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बनेंगे। इसी बीच लेबर पार्टी के एक एमपी कनिष्क नारायण के चर्चे तेज हो गए हैं। कनिष्क भारतीय मूल के यूके नागरिक तो हैं ही लेकिन इसके अलावा उनका बॉलीवुड से भी एक कनेक्शन सामने आया है। आखिर कौन है वो अभिनेत्री जिसका ब्रिटेन के एमपी कनिष्क नारायण के साथ खास कनेक्शन है? क्या है ये कनेक्शन? चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।
श्रेया नारायण के भाई हैं कनिष्क नारायण
दरअसल बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रेया नारायण ब्रिटेन के नए एमपी कनिष्क नारायण की बहन हैं। श्रेया नारायण ने अपने इंस्टाग्राम पर भाई कनिष्क नारायण की जीत के लिए उन्हें बधाई दी है। एक तस्वीर शेयर करते हुए श्रेया ने लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी है। श्रेया ने पोस्ट जारी करते हुए लिखा- ‘आज हमारे परिवार के लिए वाकई एक खास दिन है। पिछले 20 सालों के बलिदानों का फल अब मिल रहा है। मेरे दादा-दादी जहां भी हैं, अब अपने पोते कनिष्क नारायण को मेहनत से अपने सपनों को पूरा करते हुए देखकर बहुत खुश हो रहे होंगे। मेरे छोटे भाई यूके के सबसे युवा सांसदों में से एक हैं, जो ग्लेमोर्गन ऑन वेल से लेबर पार्टी के सांसद के रूप में चुने गए हैं। ये खबर हम सभी के साथ साझा करना चाहते हैं।’
कौन हैं श्रेया नारायण?
श्रेया नारायण पिछले 10 सालों से भी ज्यादा वक्त से मनोरंजन जगत में काम कर रही हैं। श्रेया ने तिग्मांशु धुलिया और इम्तियाज अली जैसे बड़े-बड़े फिल्मकारों के साथ काम किया है और बड़े सितारों के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। इसके अलावा उन्हें बाकी एक्ट्रेसेस से अलग बनाता है उनका फैमिली बैकग्राउंड।
श्रेया भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की ग्रेट ग्रैंड डॉटर हैं।
बिहार में जन्मीं श्रेया नारायण
श्रेया नारायण का जन्म साल 1984 में बिहार के मुजफ्फरपुर में हुआ था। उन्हें बचपन से ही एक्टिंग करने का शौक था। इसलिए श्रेया बॉलीवुड अभिनेत्री बनना चाहती थीं। श्रेया ने मार्च में बड़े ही गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने पति के साथ पिक्चर शेयर कर सभी को चौंका दिया था।
श्रेया नारायण का फिल्मी करियर
श्रेया ने कई फिल्मों, टीवी शोज और वेब सीरीज़ में अपना अभिनय का जलवा दिखाया है। उन्होंने साल 2011 में ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर’ से अपना फिल्मी डेब्यू किया था, जहां उनके किरदार ‘महुआ’ को फैंस की तरफ से काफी प्यार मिला था। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में सपोर्टिंग रोल भी निभाए हैं। फिल्म ‘रॉकस्टार’, ‘तनु वेड्स मनु’, ‘राजनीति’, ‘सुपर नानी’ में वो सपोर्टिंग रोल्स निभाती नजर आईं। ‘रॉकस्टार’ के अलावा एक्ट्रेस श्रेया नारायण ने कैनेडियन-अमेरिकन फिल्म ‘नॉकआउट’ में अहम किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने कई वेब सीरीज़ में भी काम किया है। साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद श्रेया नारायण उन बॉलीवुड सेलेब्स में से एक थीं जिन्होंने उनकी मृत्यु की अलग से जांच के लिए आवाज उठाई थी।
यह भी पढ़ें: Salman Khan से Justin Bieber तक, कौन-कौन करेगा Anant-Radhika के संगीत में परफॉर्म? देखें पूरी लिस्ट
संबंधित खबरें
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
4 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
7 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
8 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
9 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
11 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
13 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
13 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
14 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
15 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines