Tripti Dimri के रूमर्ड बॉयफ्रेंड Sam Merchant कौन? जिनके साथ आधी रात को बाइक राइड के लिए मजे

Tripti Dimri Roumered Boyfriend Sam Merchant: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी बीती रात मुंबई में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ बाइक राइड एन्जॉय करते हुए नजर आईं।

Tripti Dimri With Sam Merchant

Tripti Dimri With Sam Merchant

विज्ञापन

Tripti Dimri Roumered Boyfriend Sam Merchant: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। 1 दिसंबर को तृप्ति डिमरी ने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘एनिमल’ के एक साल पूरे होने का जश्न मनाया और इस मौके पर सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी कुछ बीटीएस फोटोज भी शेयर किए। फिल्म ‘एनिमल’ से ही तृप्ति डिमरी को पहचान मिली थी और इसके बाद से वो लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। उनकी इस फिल्म ने उन्हें ‘भाभी 2’ का टैग दिलवाया, जिसके बाद वो रातों-रात नेशनल क्रश भी बन गई थीं। इसी बीच तृप्ति डिमरी अब अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के साथ बाइक राइडिंग करती हुई नजर आ रही हैं। आखिर कौन हैं एक्ट्रेस के रूमर्ड बॉयफ्रेंड, चलिए आपको बताते हैं।

तृप्ति और सैम का वायरल वीडियो

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज से तृप्ति और सैम का एक वीडियो शेयर किया है, जो तुरंत ही वायरल हो गया। इस वीडियो में तृप्ति डिमरी अपने कथित बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के साथ बाइक पर बैठी हुई हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वीडियो के वायरल होने के बाद तृप्ति और सैम को लेकर एक बार फिर से कई अफवाहें और चर्चाएं गर्म हो गई हैं। दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता है, जिससे ये कयास लगाए जा रहे हैं कि इनका रिलेशनशिप है, हालांकि दोनों की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

तृप्ति डिमरी का वर्कफ्रंट

तृप्ति डिमरी के फिल्मी करियर की बात करें तो वो हाल ही में फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में नजर आई थीं। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन भी थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई और तृप्ति की एक्टिंग की भी सराहना की गई। इसके अलावा तृप्ति डिमरी की 2024 में तीन और फिल्मों ने रिलीज हुई हैं, जिनमें उनके अभिनय को लेकर भी पॉजिटिव रिएक्शन्स मिले हैं। तृप्ति डिमरी की अगली फिल्मों में से एक ‘धड़क 2’ है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sam Merchant (@sam__merchant)

कौन हैं सैम मर्चेंट?

तृप्ति डिमरी के साथ अक्सर स्पॉट होने वाले सैम मर्चेंट एक बिजनेसमैन और मॉडल हैं। वो ‘वॉटर बीच लाउंज एंड ग्रील’ नामक होटल के फाउंडर हैं, जो गोवा में है। इसके साथ ही सैम मर्चेंट ने ग्लैडरैग्स मैनहंट कंटेस्ट भी जीता थी। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं और वो ट्रैवल ब्लॉगर भी हैं। सैम और तृप्ति के बीच अफेयर की खबरें समय-समय पर सामने आती रहती हैं, लेकिन अब खुलकर कब दोनों इसे स्वीकार करते हैं ये देखना होगा। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो के बाद तृप्ति की पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाएं अब तेज हो गई हैं और फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि तृप्ति और सैम के रिश्ते के बारे में जल्द ही कोई आधिकारिक बयान आएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ