'जैसा पत्नी चाहे वैसा ही करो', Aishwarya Rai संग तलाक के रूमर्स के बीच Abhishek Bachchan ने दी एडवाइस

Abhishek Bachchan Gives Advice Amid Divorce Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय संग तलाक के रूमर्स के बीच अभिषेक बच्चन ने सलाह दी है। उन्होंने हाल ही में कहा है कि जैसा पत्नी चाहे वैसा ही करो।

Abhishek Bachchan Advice

Abhishek Bachchan Advice

Abhishek Bachchan Gives Advice Amid Divorce Rumours: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन पिछले काफी समय से पत्नी ऐश्वर्या राय संग तलाक की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच उनकी फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई, हालांकि फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। हाल ही में ‘डेन्यूब प्रॉपर्टीज फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2024’ में अभिषेक बच्चन ने शिरकत की।

विज्ञापन

अभिनेता ने मंच पर अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर एक ऐसी टिप्पणी की जिसके बारे में अब हर जगह चर्चे हो रहे हैं। जी हां शादीशुदा जोड़ों के लिए जूनियर बच्चन ने एक सलाह दी। इसे सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल किया जा रहा है।

विज्ञापन

अभिषेक ने शादीशुदा जोड़ों को दी सलाह

अभिषेक बच्चन ने इस दौरान मंच पर कहा कि ‘जैसा पत्नी चाहे वैसा ही करो’। इस मजेदार बयान के बाद वहां मौजूद हर कोई हंसने लगा और तालियां बजने लगीं। अभिषेक बच्चन अपने हल्के-फुल्के अंदाज के लिए मशहूर हैं और इस बार भी उन्होंने दर्शकों को हंसी का मौका दिया। जब होस्ट मेयांग चांग और शरीब हाशमी ने अभिषेक से उनके एक्टिंग के बारे में सवाल पूछा, तो उनका जवाब बेहद दिलचस्प था। अभिषेक ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैं डायरेक्टर का अभिनेता हूं। सभी विवाहित पुरुषों को यही कहना चाहिए कि अपनी पत्नी की बातों को ध्यान से सुनें और उनका पालन करें।’ इस बयान पर दर्शकों ने खूब ताली बजाई और उनका ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)

विज्ञापन

अभिषेक-ऐश्वर्या के फैंस ने ली राहत की सांस

हालांकि अभिषेक की ये सलाह मजाक में कही गई थी, लेकिन फैंस ने अब राहत की सांस ली है। अभिषेक और ऐश्वर्या के डिवोर्स रूमर्स के बीच फैंस को इस बयान से थोड़ी शांति मिली है। इससे पहले हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिषेक ने ऐश्वर्या की मां की भूमिका की सराहना की थी, खासकर उनकी बेटी आराध्या की परवरिश को लेकर। उन्होंने कहा था कि वो खुद तो फिल्में बनाने में बिजी रखते हैं, लेकिन ऐश्वर्या अपने बच्चों के साथ समय बिताने के लिए घर पर रहती हैं और इसके लिए वो उन्हें दिल से धन्यवाद देते हैं।

अभिषेक ने की मां जया की भी तारीफ

अभिषेक ने ये भी बताया था कि वो अपनी मां जया बच्चन से प्रेरित हैं, जिन्होंने बच्चों के लिए अपने करियर को प्राथमिकता दी और फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। अभिषेक ने बताया, ‘मेरे लिए घर वापस आना और अपने परिवार के साथ समय बिताना सबसे जरूरी है। अगर आप घर में खुशी और प्यार पाते हैं, तो आपकी मेहनत को भी बहुत सराहा जाता है।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ