Who is Sajda Pathan-Ananya Shanbhag: 97वें ऑस्कर अवार्ड में अब ज्यादा टाइम नहीं बचा है। सिनेमा से जुड़े लोगों और फैंस को इस अवॉर्ड फंक्शन का बेसब्री से इंतजार है। 2 मार्च 2025 को अमेरिका के लॉस एंजेलिस में 97वें ऑस्कर अवार्ड का ऐलान होने वाला है। ऑस्कर की शार्ट फिल्म ‘अनुजा’ भी इस बार ऑस्कर के लिए नॉमिनेटेड है। इस फिल्म में सजदा पठान और अनन्या शानबाग ने अहम रोल अदा किया है। लोग इन दोनों के बारे में जानना चाहते हैं कि ये कौन हैं? आइए जानते हैं इनके बारे में…
कौन हैं अनन्या शानबाग और सजदा पठान?
फिल्म ‘अनुजा’ से चर्चा में आने वाली सजदा पठान की बात करें तो सजदा पठान दिल्ली के ‘सलाम बालक ट्रस्ट’ की रहने वाली हैं। सजदा पठान महज 9 साल की हैं और अपने किरदार से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया है, जिसकी वजह से वो सुर्खियों में हैं। ना सिर्फ फिल्म ‘अनुजा’ बल्कि रियल लाइफ में भी सजदा पठान एक चाइल्ड लेबर थीं। हालांकि, बचपन में ही सजदा को दिल्ली के ‘सलाम बालक ट्रस्ट’ ने रेस्क्यू कर लिया था। सजदा इसी संस्था के जरिए अपनी पढ़ाई भी पूरी कर रही हैं। ना सिर्फ ‘अनुजा’ बल्कि इसके पहले सजदा 2 घंटे की फीचर फिल्म ‘द ब्रैड’ में भी नजर आ चुकी हैं।
अनन्या शानबाग
सजदा के अलावा फिल्म ‘अनुजा’ से अनन्या शानबाग भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। अनन्या शानबाग की बात करें तो वो मुंबई में बढ़ी हुई हैं और बेंगलुरु से अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। अनन्या शानबाग ने फिल्म ‘अनुजा’ से ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है। पहली ही फिल्म से उन्होंने लोगों का खूब ध्यान खींचा है और वो चर्चा में हैं। लोगों को अनन्या शानबाग की एक्टिंग खूब पसंद आई। ना सिर्फ एक्टिंग बल्कि अनन्या शानबाग एक कमाल की डांसर भी हैं।
सजदा पठान को कैसे मिली फिल्म ‘अनुजा’?
इसी के साथ अगर सजदा पठान की बात करें तो जिस एनजीओ में सजदा पठान हैं, उसी से फिल्ममेकर मीरा नायर भी जुड़ी हैं। इस वजह से विदेशी फिल्ममेकर भी इस संस्था से जुड़े बच्चों की कहानियों पर फिल्म बनाने को लेकर एक्साइटेड रहते हैं। 97वें ऑस्कर अवार्ड के लिए नॉमिनेट हो चुकी ‘अनुजा’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है। फिल्म में ‘अनुजा’ और उनकी बड़ी बहन ‘पलक’ की कहानी को दिखाया गया है। अगर आप भी ये फिल्म देखना चाहते हैं, तो आप इसे ओटीटी पर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- 20 साल और वो… Priyanka Chopra ने ऐसा क्या किया? जो आज तक लोग नहीं भूल पाए
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
8 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
8 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
19 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
19 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
21 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines