20 साल और वो... Priyanka Chopra ने ऐसा क्या किया? जो आज तक लोग नहीं भूल पाए

Priyanka Chopra: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेती हैं। फैंस को भी पीसी की फिल्में और एक्टिंग बेहद पसंद आती है। इस बीच अब प्रियंका 20 साल पहले के एक रोल को लेकर सुर्खियों में है।

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी की ही चर्चा हो रही है। इंटरनेट पर इस शादी के तमाम फोटोज और वीडियोज सामने आ रहे हैं, जो जमकर वायरल हो रहे हैं। इस बीच पीसी अपने उस रोल को लेकर भी चर्चा में हैं, जो उन्होंने आज नहीं बल्कि सालों पहले निभाया था और लोगों ने इसे खूब प्यार भी दिया था। आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सा किरदार है? जो 20 साल बाद भी सुर्खियों में है।

फिल्म ‘ऐतराज’

दरअसल, हम प्रियंका चोपड़ा के जिस रोल की बात कर रहे हैं, वो साल 2004 में आई फिल्म ‘ऐतराज’ से उनका निगेटिव रोल है। जी हां, फिल्म ‘ऐतराज’ में प्रियंका चोपड़ा ने विलेन का रोल अदा किया था और दर्शकों ने इस रोल की खूब सरहाना भी की थी। हालांकि, पीसी का ये रोल आज भी चर्चा में रहता है और लोग इसकी खूब तारीफ करते हैं।

इंडिया की सबसे महंगी विलेन!

फिल्म ‘ऐतराज’ की बात करें तो इस फिल्म में ना सिर्फ प्रियंका चोपड़ा बल्कि करीना कपूर खान और अक्षय कुमार भी लीड रोल में थे। विलेन बनी प्रियंका को लोगों ने खूब पसंद किया था। इतना ही नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से विलेन के रोल को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। जी हां, टीवी9 की एक रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा अब इंडिया की सबसे महंगी विलेन हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

30 करोड़ की मोटी रकम

इसके लिए उन्होंने कई मेल एक्टर्स को पीछे छोड़ दिया है। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से प्रियंका चोपड़ा, एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की अपकमिंग फिल्म SSMB29 को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में पीसी विलेन के रोल में नजर आने वाली हैं। इस रोल के लिए प्रियंका को 30 करोड़ की मोटी रकम देने का फैसला किया गया है। इसी के साथ प्रियंका इंडियन सिनेमा की सबसे महंगी विलेन बन चुकी हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं पीसी

हालांकि, News24 किसी भी तरह से इन खबरों की पुष्टि नहीं करता है और ना ही इसकी जिम्मेदारी लेता है। ऐसा बस रिपोर्ट्स के आधार पर कहा जा रहा है। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा का अपना एक अलग फैनबेस है और लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर भी पीसी खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। फैंस को भी एक्ट्रेस के पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ