Dalljiet Kaur की होने वाली 'सौतन' कौन? पत्नी को छोड़ जिसके साथ दिखे Nikhil Patel

Safeena Nazar Profile: दलजीत कौर की सौतन और निखिल पटेल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड पहली बार दुनिया के सामने आई हैं। जी हां, निखिल पटेल पहली बार अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग नजर आए हैं। अब लोगों के मन में यह सवाल उठा है कि आखिर कौन है वह लड़की?

Safeena Nazar

Safeena Nazar

Who is Safeena Nazar: गॉसिप टाउन में किसी न किसी कपल को लेकर चर्चा छिड़ी रहती है। टॉक ऑफ द टाउन कभी किसी का दिल जुड़ने की खबरों से भरा रहता है, कभी किसी का रिश्ता टूटने की चर्चा यहां होती रहती है। हाल ही में हार्दिक और नताशा ने अपने अलग होने का ऐलान किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर खूब गॉसिप हुई। इससे पहले दलजीत कौर और निखिल पटेल का रिश्ता टूटने की खबरें आई थीं। यह कपल एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

विज्ञापन

दलजीत कौर की सौतन आईं दुनिया के सामने

जी हां, दलजीत ने पति निखिल का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने की बात का खुलासा किया था। इसके बाद दोनों अलग हो गए। अब ऐसा लग रहा है कि निखिल को किसी का भी डर नहीं है, क्योंकि वह पब्लिक में अपनी गर्लफ्रेंड संग घूमते नजर आए हैं। आखिर कौन हैं वह लड़की, जो दलजीत कौर की सौतन बनकर उनकी नई-नवेली शादी के बीच आ धमकी है? आइए जानते हैं…

विज्ञापन
Dalljiet Kaur

Dalljiet Kaur

कौन हैं Safeena Nazar?

दलजीत कौर और निखिल पटेल ने कई बार अपनी पोस्ट में SN कीवर्ड का जिक्र किया। दोनों ही अक्सर अपने पोस्ट में ‘SN’ के बारे में लिखते रहे हैं। जबसे से SN नाम लोगों के सामने आया है, सब यही सोच रहे हैं कि आखिर SN का मतलब क्या है? दरअसल, SN का पूरा मतलब है ‘सफीना नजर’, जो एक लड़की का नाम है। रिपोर्ट्स का मानें तो सफीना साइकोलॉजिस्ट और साइकोथेरेपिस्ट हैं। सफीना केन्या में ही रहती हैं। सफीना Spectrum Psychology Ltd. की फाउंडर और CEO भी हैं। इसके अलावा सफीना केन्या में आगा खान हेल्थ बोर्ड की बोर्ड मेंबर भी हैं।

विज्ञापन
Dalljiet Kaur

Dalljiet Kaur

मिस्ट्री गर्ल संग दिखे निखिल पटेल 

हाल ही में टाइम्स नाउ/टेली टॉक इंडिया ने दलजीत कौर के पति निखिल पटेल को मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा। जी हां, निखिल पटेल को उनकी कथित गर्लफ्रेंड सफीना नजर के साथ मुंबई के ताज लैंड्स एंड पर स्पॉट किया गया। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि जब दलजीत केन्या शिफ्ट हुई थीं, सफीना तब भी निखिल की लाइफ में थीं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Telly Talk (@tellytalkindia)

10 महीने में पति को छोड़ आई थीं दलजीत

दलजीत और निखिल अक्सर सफीना के बारे में लिखते नजर आते हैं। एक बार दलजीत ने अपनी पोस्ट में लिखा भी था कि तुम इसे अब सबके सामने लेकर आ गए हो। गौरतलब है कि दलजीत कौर और निखिल पटेल ने मार्च 2023 में शादी की थी। शादी के बाद दलजीत अपने पति संग केन्या शिफ्ट हो गई थीं, लेकिन शादी के 10 महीने बाद ही दलजीत वापस इंडिया आ गईं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ