Rushabh Shah: इन दिनों देओल फैमिली में खुशियां ही खुशियां छाई हुई है। धर्मेंद्र की नातिन निकिता चौधरी और ऋषभ शाह शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। निकिता और ऋषभ अपनी शादी के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। कपल की शादी बेहद शाही अंदाज में उदयपुर में हुई है। दोनों की शादी में पूरे देओल परिवार ने शिरकत की, लेकिन अब लोगों के मन में ये सवाल है कि आखिर देओल परिवार के NRI दामाद ऋषभ शाह कौन हैं? आइए जानते हैं कि ऋषभ शाह के बारे में….
यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut ने Sandeep Reddy Vanga के साथ काम करने से किया इंकार! बोलीं- आपकी फिल्में पिट जाएगी
कौन हैं ऋषभ शाह?
देओल परिवार के नए जमाई राजा और निकिता चौधरी के पति ऋषभ शाह एक एनआरआई है। इसके अलावा वो एक मशहूर बिजनेसमैन भी हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो निकिता और ऋषभ की पहली मुलाकात अमेरिका में हुई थी। जी हां, पहली बार ये खूबसूरत कपल अमेरिका में मिला था। वहीं, अब दोनों ने शादी कर ली है और एक-दूजे के हो गए हैं। इसका साथ ही अगर निकिता की बात करें तो वे धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर की बेटी अजिता की बेटी हैं।
सोशल मीडिया पर छाई कपल की शादी की फोटोज
बता दें कि 31 जनवरी को निकिता चौधरी और ऋषभ शाह ने शादी की है। शादी के बाद से कपल की शादी की फोटोज खूब वायरल हो रही है। निकिता चौधरी और ऋषभ शाह की शाही शादी में सनी देओल, बॉबी देओल और अभय देओल सहित पूरे परिवार ने खूब रंग जमाया। शादी के जश्न के भी कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आए।
सिख रिति-रिवाजों से हुई शादी
वहीं, अगर दोनों की शादी की बात करें तो जानकारी के हिसाब से निकिता चौधरी और ऋषभ शाह ने सिख रीति-रिवाजों से शादी की है। इस शाही शादी में 250 से 300 लोगों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, जिसमें विदेशी मेहमान भी शामिल हुए थे। हालांकि शादी को बहुत प्राइवेट रखा गया था। बता दें कि बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी आयरा खान की शादी भी उदयपुर में ही हुई थी।
अभय देओल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटोज
निकिता और ऋषभ की शादी की फोटो को अभय देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इसे पोस्ट करते हुए अभय ने कैप्शन में लिखा है कि लेडिज और जेंटलमेन, दूल्हा और दुल्हन को उनके जीवन की शुरुआत के लिए आशीर्वाद दें। हालांकि अभी भी हैरानी की बात ये हैं कि मैं अपनी भतीजी में एक छोटी बच्ची को देखता हूं।
यूजर्स ने दी बधाई
कपल की शादी की फोटो पर यूजर्स ने भी खूब कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि ऐसा लगता है कि पूरे इवेंट में बस यही है। दूसरे यूजर ने लिखा कि आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई। तीसरे यूजर ने लिखा कि न्यूलीवेड कपल को शादी की ढेर सारी बधाइयां। इस तरह के कमेंट्स करके अब यूजर्स कपल को बधाई दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
9 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
10 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
11 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
12 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
15 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
16 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
16 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
16 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines