कौन हैं Ruangsak Loychusak? जो 27 साल पहले अहमदाबाद प्लेन क्रैश की तरह हुए हादसे में बच गए

जेम्स रुआंगसाक लोयचुसाक को लेकर इस वक्त खूब बातें हो रही हैं? आखिर कौन हैं जेम्स रुआंगसाक लोयचुसाक और इनको लेकर इतनी चर्चा क्यों हो रही है? आइए जानते हैं…

Ruangsak Loychusak

कौन हैं जेम्स रुआंगसाक लोयचुसाक? image credit- instagram

विज्ञापन

इस दुनिया में बहुत इत्तेफाक होते हैं। कुछ चमत्कार तो ऐसे भी होते हैं, जिनपर भरोसा करना बहुत मुश्किल होता है। हालांकि, समय-समय पर ऐसे चमत्कारों ने दुनिया को हैरान किया है। हाल ही में हुए अहमदाबाद प्लेन क्रैश में सिर्फ एक शख्स क जान पाई और बाकी सभी की मौत हो गई। 27 साल पहले भी कुछ ऐसा हुआ था, जिसमें थाई एक्टर और सिंगर जेम्स रुआंगसाक लोयचुसाक की जान बची थी। आखिर कौन हैं जेम्स रुआंगसाक लोयचुसाक? और इनको लेकर इतनी बातें क्यों हो रही हैं? आइए जानते हैं इनके बारे में…

कौन हैं जेम्स रुआंगसाक लोयचुसाक?

जेम्स रुआंगसाक लोयचुसाक की बात करें तो वो एक पॉपुलर थाई सिंगर और एक्टर हैं। 9 मार्च 1978 को दक्षिणी थाईलैंड के नाखोन सी थम्मारत में एक थाई चीनी परिवार में जेम्स रुआंगसाक लोयचुसाक का जन्म हुआ था। साल 1995 में उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा था और उन्होंने RS प्रमोशन के साथ अपना पहला स्टूडियो एल्बम दाई वेला, जेम्स रिलीज किया था, जो पॉपुलर हुआ था।

Advertisment

क्यों चर्चा में हैं जेम्स लोयचुसाक?

रुआंगसाक ने साल 2015 में 24 दिसंबर को नचा डेंग-नगम से शादी की थी। कपल की एक बेटी भी है, जिसका नाम एंड्रोमेडा है। रुआंगसाक की बेटी का जन्म साल 2019 में 19 मार्च को हुआ था। लोयचुसाक के साथ भी 27 साल पहले एक प्लेन क्रैश का हादसा हुआ था। हालांकि, इस हादसे में लोयचुसाक की जान बच गई थी और यही वजह है कि अब उनको लेकर बातें हो रही हैं। इसके साथ ही लोयचुसाक की सीट का कनेक्शन भी उन्हें लाइमलाइट में ले आया है।

क्या है 27 साल पहले का संयोग?

दरअसल, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जिस शख्स की जान बची है, उसका सीट नंबर 11A ही था। थाई एयरवेज की फ्लाइट TG261 के हादसे में रुआंगसाक जीवित बचे लोगों में से हैं। ये फ्लाइट साल 1998 में सूरत थानी में उतरने के प्रयास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। विमान में सवार 146 लोगों में से 101 की जान चली गई थी। 11A में बैठे लोयचुसाक ने सभी बाधाओं को पार कर लिया था और उनकी जान बच गई खी। ये एक ऐसा संयोग है जो 27 साल बाद फिर से चर्चा में आ गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ