हॉलीवुड एक्टर ने भीड़ के सामने किया KISS... मच गया बवाल, कोर्ट में लगी हाजिरी; Shilpa Shetty का विवादों से पुराना नाता

Shilpa Shetty Birthday Special: आज शिल्पा शेट्टी का जन्मदिन है। इस मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ बातें बता रहे हैं। अगर आप भी एक्ट्रेस से जुड़ी इन बातों के बारे में नहीं जानते हैं, तो आइए बताते हैं…

Shilpa Shetty

Shilpa Shetty

Shilpa Shetty Birthday Special: बॉलीवुड में अगर खूबसूरत और फिट एक्ट्रेसेस की बात होती है, तो भला शिल्पा शेट्टी कहां पीछे रहती हैं। जी हां, आज भी शिल्पा अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना बना देती हैं। एक्ट्रेस की फिटनेस के भी लोग खूब दिवाने हैं। आज शिल्पा शेट्टी का जन्मदिन है। एक्ट्रेस के बर्थडे के खास मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताने वाले हैं। आइए जानते हैं…

विज्ञापन

कविता ने शिल्पा पर लगाए थे गंभीर आरोप

शिल्पा शेट्टी का नाम कई विवादों में आ चुका है। जी हां, ना सिर्फ विवादों में बल्कि शिल्पा शेट्टी पर घर तोड़ने वाली का टैग भी लग चुका है। एक टाइम था जब शिल्पा शेट्टी पर राज कुंद्रा की पहली पत्नी कविता ने गंभीर आरोप लगाए थे। दरअसल, शिल्पा और राज की पहली मुलाकात तब हुई थी जब शिल्पा बिग ब्रदर जीतकर इंटरनेशनल लेवल पर छाई हुई थी।

विज्ञापन

राज ने की थी शिल्पा की मदद

तब राज भी एक बड़े बिजनेसमैन थे और जब शिल्पा ने अपना प्रफ्यूम ब्रांड लॉन्च किया, तो राज ने उनकी बहुत मदद की थी। बता दें कि उस टाइम राज कुंद्रा शादीशुदा थे। फिर राज ने अपनी पत्नी को तलाक देकर साल 2009 में शिल्पा संग शादी कर ली थी। जब दोनों ने शादी की थी, तब कविता ने कई सनसनीखेज खुलासे किए थे। जी हां, उस टाइम कविता ने शिल्पा को घर तोड़ने वाली भी कहा था।

विज्ञापन

तलाक के बाद शिल्पा से मिले थे राज

कविता का कहना था कि शिल्पा से मिलने के बाद राज बहुत बदल गए थे। राज की जुबान पर हर टाइम शिल्पा का ही नाम रहता था। कविता ने बताया था कि मुझे सबसे ज्यादा हैरानी तब हुई थी, जब राज के फोन में मैंने इन दोनों की तस्वीरें देखी थी। हालांकि राज ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया था। राज का कहना था जब कविता से तलाक लिए नौ महीने हो गए थे, तब शिल्पा से उनकी मुलाकात हुई थी।

विज्ञापन

15 साल बाद कोर्ट ने सुनाया था फैसला

इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा साल 2007 में एक इवेंट के दौरान अमेरिकी अभिनेता रिचर्ड गेरे ने शिल्पा को स्टेज पर किस किया था। जैसे ही ये मामला सामने आया था, तो बवाल मच गया था। लोगों ने एक्ट्रेस पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए खूब खरी-खोटी सुनाई थी। इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस पर कई एफआईआर भी दर्ज करवाई गई थी। हालांकि 15 साल बाद कोर्ट ने इस पर फैसला सुनाया और शिल्पा पर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ