Bigg Boss 20: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 20 का आगाज हो चुका है और इस बार घर में 16 कंटेस्टेंट की एंट्री भी हो गई है. इस सीजन में कई नए और काफी चर्चित चेहरे भी नजर आए हैं. वहीं इस शो में काजी तौकीर की एंट्री ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है. काजी की एंट्री ने 2000 दशक की यादों को ताजा कर दिया है.
आपको बता दें कि काजी तौकीर लगभग दो दशक पहले एक सिंगिंग रियलिटी शो में नजर आए थे. इस शो का नाम ‘फेम गुरुकुल’ (Fame Gurukul) था. खास बात यह थी कि सिंगर अरिजीत सिंह भी इस शो का हिस्सा थे. वहीं काजी ने अरिजीत को हराकर इस शो के विजेता बने थे और घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी. हालांकि, अब सिंगर काजी एक अलग ही तरह के फॉर्मेट वाले रियलिटी टीवी शो पर वापसी कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: कौन हैं आसिफ खान? ‘पंचायत’ के बाद ‘बिग बॉस 20’ के घर में हुई एंट्री; ‘मिर्जापुर’ में भी आ चुके हैं नजर
काजी तौकीर ने अरिजीत सिंह को दी थी मात
साल 2005 में काजी तौकीर सोनी एंटरटेनमेंट के सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ में नजर आए थे. इस शो में देशभर के कई सिंगर नजर आए थे, उनमें से एक नाम सिंगर अरिजीत सिंह का भी मौजूद था. लेकिन इस शो के विनर काजी तौकीर बने थे, उन्होंने अरिजीत सिंह को हराकर यह मुकाम हासिल किया था. बता दें कि काजी जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से ताल्लुक रखते हैं. इस बार काजी बिग बॉस 20 की हिस्सा बने है, उन्होंने अपनी एंट्री के बाद से ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है. उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से ही लगा सकते हैं कि कई मौकों पर एलिमिनेशन के करीब पहुंचने का बाद बी उनके चाहने वालों ने वोट देकर उन्हें वापसी कराया था. बता दें कि 20 अक्टूबर 2005 को काजी तौकीर और रूपरेखा बनर्जी को ‘फेम गुरुकुल’ शो का विजेता घोषित किया था.
कौन हैं काजी तौकीर?
काजी तौकीर का जन्म 2 जून 1985 जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में हुआ था. उन्होंने साल 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ में हिस्सा लिया था और इस शो के विनर बनकर निकले थे. काजी के साथ रूपरेखा बनर्जी शो की विजेता बनी थी. उन्होंने फेमस सिंगर अरिजीत सिंह को मात दी थी.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कौन हैं Uditi Singh? जो बनीं ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा, करीना कपूर की हमशक्ल का मिल चुका है टैग!
‘अफगान जलेबी’ गाने से बटोरी थी सुर्खियां
बता दें कि शो जीतने के बाद काजी तौकीर और रूपरेखा बनर्जी ने साथ मिलकर कुछ एल्बम भी रिलीज किए थे, जिनमें ‘करूं क्या’ और ‘हीरो’ थे. लेकिन काजी को साल 2015 में आई फिल्म ‘फैंटम’ के पॉपुलर गाने ‘अफगान जलेबी’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थी. इस गाने के वीडियो में काजी भी नजर आए थे. इतना ही नहीं जब काजी ने बिग बॉस 20 के घर में एंट्री भी की थी, तो उनके वेलकम में ‘अफगान जलेबी’ गाना ही बजाया गया था. हालांकि, अब देखना दिलचस्प होगा कि दर्शकों का काजी को कितना सपोर्ट मिल पाता है.
संबंधित खबरें
कौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
15 mins agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
1 hr agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
3 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
4 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
5 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
6 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
7 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
8 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
9 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines